दिल्ली के पुलिस आयुक्त को लेकर सस्पेंस खत्म, संजय अरोड़ा को नहीं मिला सेवा विस्तार, होंगे सेवानिवृत्त
दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं जिससे नए आयुक्त को लेकर बना सस्पेंस खत्म हो गया है। सेवा विस्तार की अटकलों के बीच पुलिस विभाग ने उनके विदाई समारोह की घोषणा कर दी है। उनके कार्यकाल में दिल्ली पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने साइबर अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा बृहस्पतिवार को यानी 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो जाएंगे, इसके साथ ही नए आयुक्त को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया।
संजय अरोड़ा को सेवा विस्तार मिलने की बात चल रही थी, जिससे उनके उत्तराधिकारी को लेकर लगा संशय की स्थिति बनी थी, जो अब खत्म हो गई है।
पिछले कई दिनों से चर्चा थी कि उन्हें सेवा विस्तार मिल सकता है, लेकिन आखिरकार पुलिस विभाग ने उनका फेयरवेल सेरेमोनियल परेड आयोजित करने की घोषणा कर दी है।
संजय अरोड़ा का विदाई समारोह 31 जुलाई को सुबह 8:45 बजे किंग्सवे कैंप के न्यू पुलिस लाइंस परेड ग्राउंड में होगा, जिसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को निमंत्रण भेजा गया है।
उनके कार्यकाल के अंतिम दिनों में सेवा विस्तार को लेकर अफवाहें तैर रही थीं, हालांकि आधिकारिक स्तर पर अब साफ है कि वे रिटायर हो रहे हैं।
संजय अरोड़ा के पुलिस आयुक्त रहते दिल्ली पुलिस ने कई अहम मामलों व कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। उनके इस्तीफे के बाद नए आयुक्त की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है।
संजय अरोड़ा के कार्यकाल में दिल्ली पुलिस ने अहम उपलब्धियां
- कानून-व्यवस्था सुदृढ़: दिल्ली में कई बड़े आयोजनों और त्योहारों के दौरान शांति बनाए रखी।
- साइबर क्राइम नियंत्रण: साइबर अपराध पर सख्त कार्रवाई, ठगी और ऑनलाइन अपराध पर शिकंजा।
- महिला सुरक्षा: महिला सुरक्षा ऐप्स, पिंक पेट्रोल की शुरुआत और जागरूकता अभियानों को बढ़ावा मिला।
- आंतरिक सुधार: पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण, मॉडर्न इक्विपमेंट और डेटा एनालिटिक्स की व्यवस्था शुरू की गई।
- सार्वजनिक संवाद: पुलिस-पब्लिक संवाद कार्यक्रम जैसे 'फेस टू फेस', जिससे समाज में भरोसा बढ़ा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।