Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    पांच साल से गांजा तस्करी में शामिल, नाम-पता बदलकर पुलिस को दे रही थी चकमा; गिरफ्तार होते ही खुले कई राज

    By Rakesh Kumar Singh Edited By: Rajesh Kumar
    Updated: Wed, 28 May 2025 03:36 PM (IST)

    दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गांजा तस्करी के मामले में वांछित उज्मा नामक एक महिला को गिरफ्तार किया है। वह पिछले पांच सालों से उत्तम नगर और बिंदापुर इलाके में गांजा बेचने का काम कर रही थी। पुलिस के अनुसार वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने और पहचान बदलती रहती थी। उसे उत्तम नगर के नन्हे पार्क से गिरफ्तार किया गया।

    Hero Image
    गांजा तस्करी के मामले में वांछित उज्मा नामक एक महिला गिरफ्तार। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। क्राइम ब्रांच ने उत्तम नगर और बिंदापुर थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी के चार मामलों में वांछित ड्रग तस्कर उज्मा को गिरफ्तार किया है। वह पांच साल से अधिक समय से इन इलाकों में गांजा बेचने का धंधा कर रहा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डीसीपी हर्ष इंदौरा के मुताबिक, उज्मा उत्तम नगर की रहने वाली है। 2016 में वह फेसबुक के जरिए भरत उर्फ ​​मोगली के संपर्क में आई थी। भरत पहले से ही उत्तम नगर में गांजा बेचने का धंधा कर रहा था। उसने उससे शादी कर ली। भरत गांजा तस्करी के मामले में कई बार गिरफ्तार हो चुका है।

    शादी के बाद भी दोनों ने मिलकर गांजा बेचने का धंधा जारी रखा। गिरफ्तारी से बचने के लिए उज्मा बार-बार अपना नाम, पहचान और ठिकाना बदलती रही। वह एक पते पर ज्यादा दिन नहीं रुकती थी और अपना घर बदलती रहती थी।

    वह अपने पिता के घर सिर्फ खास मौकों पर ही आती थी, वह भी रात में, ताकि गिरफ्तारी से बच सके। 10 दिसंबर 2024 को उत्तम नगर थाना पुलिस ने 1.300 किलोग्राम गांजा के साथ कृष्ण नामक आरोपी को गिरफ्तार किया था। उक्त मामले में उज्मा केस दर्ज होने के बाद से ही गिरफ्तारी से बच रही थी।

    13 दिसंबर 2024 को उत्तम नगर पुलिस ने रेहान और भरत को दो किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। उस मामले में भी उज्मा गिरफ्तारी से बच रही थी।

    27 मई को क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि कई मामलों में वांछित भगोड़ा अपराधी उज्मा उत्तम नगर के नन्हे पार्क में आने वाला है। एसीपी राजपाल डबास और इंस्पेक्टर पवन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उज्मा को उत्तम नगर से पकड़ लिया।