Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीन साल से फरार चल रहा नीरज बवाना गैंग का हथियार तस्कर मुंबई से पकड़ा, दो फरार साथियों की तलाश में जुटी पुलिस

    Updated: Mon, 07 Jul 2025 03:53 PM (IST)

    दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने नीरज बवाना गिरोह के सक्रिय सदस्य और हथियार तस्कर सोनू उर्फ शीनू को मुंबई से गिरफ्तार किया है। वह तीन साल से फरार था और अदालत द्वारा घोषित अपराधी था। सोनू ने 2022 में गिरोह के लिए अवैध हथियारों की आपूर्ति की थी। गिरफ्तारी के बाद उसे बोरीवली कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

    Hero Image
    दिल्ली पुलिस की स्पेशल से मुंबई ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आई।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली:  दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने अंतरराज्यीय हथियार तस्कर सोनू उर्फ शीनू को मुंबई से गिरफ्तार किया है।

    वह कुख्यात नीरज बवाना गैंग का सक्रिय सदस्य है, पिछले तीन सालों से फरार था और पुलिस की पकड़ से बचने के लिए मुंबई में छिपा हुआ था। उसे हथियार तस्करी के मामले में अदालत ने घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) घोषित किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्पेशल सेल की टीम में इंस्पेक्टर मनेंदर सिंह, नीरज कुमार और संदीप यादव शामिल थे। एसीपी संजय दत्त के नेतृत्व में मुंबई से 2 जुलाई 2025 को सोनू को गिरफ्तार किया गया।

    गिरफ्तारी के बाद उसे बोरीवली कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसकी ट्रांजिट रिमांड ली गई। स्थानीय पुलिस को भी उसकी गिरफ्तारी की सूचना दी गई है।

    हरियाणा के पानीपत का रहने वाला सोनू 10वीं तक पढ़ा है। वह गलत संगत में पड़कर नीरज बवाना गैंग से जुड़ गया था। 2022 में उसने गैंग के लिए अवैध हथियारों की सप्लाई की थी।

    उसी साल उसके साथी सचिन को पुलिस ने चार कट्टे, दो मैगजीन, 79 कारतूस और पांच बैरल क्लीनिंग रॉड के साथ गिरफ्तार किया था।

    इस मामले में सोनू फरार हो गया था और मुंबई जाकर नाम बदलकर ड्राइवर की नौकरी करने लगा। उसके दो अन्य साथी अरविंद और दीपक पकसमा अभी भी फरार हैं।

    माना जा रहा है कि वे विदेश में हैं। सोनू का नाम पहले भी एक शराब तस्करी के मामले में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में दर्ज हुआ था। फिलहाल गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

    comedy show banner
    comedy show banner