दिल्ली और यूपी में 73 आपराधिक मामलों में शामिल था बदमाश, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने 73 आपराधिक मामलों में शामिल अब्दुल वकील को गिरफ्तार किया है। उस पर हत्या के प्रयास डकैती और चोरी जैसे आरोप हैं। सोनिया विहार में चोरी के मामले में वह वांछित था। पुलिस को सूचना मिलने पर मुस्तफाबाद से उसे गिरफ्तार किया गया। घटनास्थल से मिले नमूनों और डोजियर से उसकी संलिप्तता साबित हुई।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। क्राइम ब्रांच ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 73 आपराधिक मामलों में शामिल बदमाश अब्दुल वकील को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, डकैती, आर्म्स एक्ट, सेंधमारी और चोरी के मामले दर्ज हैं।
सोनिया विहार में दर्ज एक चोरी के मामले में वह वांछित था। इसलिए पुलिस को उसके ठिकाने का पता चला और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
डीसीपी विक्रम सिंह के अनुसार, सोनिया विहार में हुई चोरी के मामले में अब्दुल वकील की संलिप्तता की पुष्टि घटनास्थल से लिए गए नमूनों और उंगलियों के निशानों से हुई। पुलिस को डोजियर से अब्दुल वकील की संलिप्तता का पता चला। वह मुस्तफाबाद का रहने वाला है।
1 सितंबर को क्राइम ब्रांच को वांछित अपराधी अब्दुल वकील के बारे में सूचना मिली थी। जिसके बाद एसीपी राजबीर मलिक और इंस्पेक्टर सुनील कुमार भारद्वाज की टीम ने उसे मुस्तफाबाद से गिरफ्तार कर लिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।