विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: 5 वर्षीय मासूम बच्ची के सामने कपड़े उतार दिखाए निजी अंग, गिरफ्तार; कामवाली का पति है आरोपित

By Rajneesh kumar pandeyEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Mon, 10 Apr 2023 06:51 PM (IST)

दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक पांच वर्षीय मासूम के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। बच्ची ...और पढ़ें

5 वर्षीय मासूम बच्ची के सामने कपड़े उतार दिखाए निजी अंग
5 वर्षीय मासूम बच्ची के सामने कपड़े उतार दिखाए निजी अंग

दक्षिणी दिल्ली, जागरण संवाददाता। वसंत कुंज इलाके में एक पांच वर्षीय मासूम के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। बच्ची की मां की शिकायत पर वसंत कुंज साउथ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित 42 वर्षीय अजय को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पीड़िता के घर काम करने वाली महिला का पति है। वह मूल रूप से महाराष्ट्र का रहने वाला है।

वसंत कुंज एन्क्लेव इलाके में रहती पीड़ित बच्ची

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित बच्ची अपने परिवार के साथ वसंत कुंज एन्क्लेव इलाके में रहती है। बच्ची के स्वजन भारत सरकार के अधीन कार्यरत है। आठ अप्रैल को बच्ची के माता-पिता काम से बाहर गए थे। इस दौरान स्वजन बच्ची को अपने यहां काम करने वाली महिला के पास उनके बेटे के साथ खेलने के लिए छोड़ कर गए थे।

कपड़े उतार दिखाने लगा निजी अंग

यह महिला सर्वेंट क्वार्टर में रहती थी। इसी दौरान महिला का पति अजय घर आया और उसने बच्ची के सामने अपने कपड़े उतार दिए। इसके बाद आरोपित अजय बच्ची को अपने निजी अंग दिखाने लगा। स्वजन के आने पर बच्ची अपने घर पहुंची और अपनी मां को सारी बात बताई।

बच्ची की मां ने अपने पति और पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची वसंत कुंज साउथ थाना पुलिस ने बच्ची की काउंसलिंग कराई। काउंसलिंग के दौरान भी बच्ची ने काउंसलर को आप बीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने आईपीसी और पाक्सो के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपित अजय को सर्वेंट क्वार्टर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित और उनका परिवार मूलत: महाराष्ट्र का रहने वाला है। पुलिस फिलहाल मामले में आगे की जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।