यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Muzaffarnagar News: छोटी बच्चियों को निशाना बनाता है टेलर, जेल से बाहर आने के बाद फिर शिकार हुई मासूम
Muzaffarnagar News अगस्त 2021 में भी सात साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप गया था जेल। जेल से ...और पढ़ें

मुजफ्फरनगर, जागरण टीम। जेल से छूटने के बाद एक टेलर ने फिर से चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इससे पहले भी आरोपित एक बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में जेल जा चुका है। शनिवार को पुलिस आफिस में एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया, चरथावल कस्बा निवासी पीड़िता पिता ने एक मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि सात अप्रैल को उनकी चार वर्षीय बेटी अपने घर से दादी के घर खेलने जा रही थी, तभी रास्ते से एक टेलर बेटी को पकड़कर अपनी दुकान में ले गया और शौचालय में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित भाग गया।
दुष्कर्म के बाद आरोपित भाग गया
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया, मुकदमा दर्ज होने के बाद चरथावल थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा टीम के साथ आरोपित की तलाश में लग गए और शनिवार को आरोपित उवेश को डेरी वाली मस्जिद, मोहल्ला चौहट्टा से गिरफ्तार कर लिया।
एसपी सिटी ने बताया, आरोपित ने 13 अगस्त 2021 में कस्बे में ही सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया था और 14 महीने जेल में रहने के बाद वह अक्टूबर 2022 में जमानत पर बाहर आ गया। कस्बे में टेलरिंग का काम कर रहा था।
आरोपित के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपित शातिर किस्म का बदमाश है और छोटी बच्चियों को इसलिए निशाना बनाता है, क्योंकि वह आरोपित को पहचानती नहीं है। आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपितों को जेल भेज दिया।