विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: घर में अकेले देख 40 साल के युवक ने 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

By Manisha GargEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Sun, 09 Apr 2023 11:11 PM (IST)

द्वारका सेक्टर-16 में एक चार वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। आरोपित 40 वर्षीय पड़ोसी ने ...और पढ़ें

दिल्ली में घर में अकेले देख 40 साल पड़ोसी ने 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ किया दुष्कर्म
दिल्ली में घर में अकेले देख 40 साल पड़ोसी ने 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

पश्चिमी दिल्ली, जागरण संवाददाता। द्वारका सेक्टर-16 में एक चार वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। आरोपित 40 वर्षीय पड़ोसी ने बच्ची को घर में अकेले देखकर वारदात को अंजाम दिया। बच्ची की मां की शिकायत पर द्वारका नार्थ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित रामप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपित रामप्रकाश शादीशुदा है

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित बच्ची अपने परिवार के साथ द्वारका सेक्टर-16 स्थित पुनर्वासित कालोनी में रहती है। बच्ची के स्वजन दोनों काम करते हैं। आरोपित रामप्रकाश शादीशुदा है और उसके चार बच्चे हैं। शनिवार को पीड़िता रामप्रकाश के बच्चों के साथ उसके घर खेलने गई थी। इसी दौरान रामप्रकाश भी घर में ही मौजूद था। आरोपित ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

बच्ची ने सुनाई मां से आपबीती

बच्ची के घर लौटने पर उसकी मां ने शरीर पर निशान देखकर बच्ची से उसके बारे में पूछा, बच्ची ने आपबीती मां को बताई। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मां के बयान पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और फिर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि इससे पहले 6 अप्रैल को दिल्ली के अशोक विहार इलाके में 16 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म किया गया था। आरोप है कि एक निर्माणाधीन इमारत में डकैती के इरादे से घुसे आरोपित ने 16 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। आरोपी ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब इमारत में मजदूर के रूप में काम करने वाले लड़की के माता-पिता मौजूद नहीं थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।