दिल्ली पुलिस के ACP के बेटे की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बार-बार बदल रहा था ठिकाना
दिल्ली पुलिस के एसीपी के बेटे का शव रविवार को पुलिस ने हरियाणा के जिला पानीपत के समालखा के पास एक नहर से बरामद कर लिया। वहीं गुप्त सूचना के आधार पर मुख्य आरोपित विकास भारद्वाज को भी पुलिस ने पकड़ लिया। इसकी निशानदेही पर पुलिस ने लक्ष्य की इकोस्पोर्ट कार भी बरामद कर ली है। इससे पहले एक अन्य आरोपी गिरफ्तार हो चुका है।

शमसे आलम, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के एसीपी के बेटे का शव रविवार को पुलिस ने हरियाणा के जिला पानीपत के समालखा के पास एक नहर से बरामद कर लिया। वहीं, गुप्त सूचना के आधार पर मुख्य आरोपित विकास भारद्वाज को भी पुलिस ने पकड़ लिया।
इसकी निशानदेही पर पुलिस ने लक्ष्य की इकोस्पोर्ट कार भी बरामद कर ली है। इससे पहले एक अन्य आरोपित अभिषेक को तीन दिन पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस मुख्य आरोपित से लगातार पूछताछ कर रही है।
ठिकाना बदल रहा था आरोपी
बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त रवि कुमार ने बताया कि रविवार को मुख्य आरोपित विकास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पूछताछ जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस से बचने के लिए विकास बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था। इस दौरान मोबाइल नंबर भी बदलता रहा। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इसे गिरफ्तार कर लिया।
तीन दिन के रिमांड पर लिया आरोपी
आरोपित विकास से पुलिस पूछताछ कर रही है। इससे पहले एक और आरोपित अभिषेक को पुलिस ने अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस अब विकास से और राज उगलवाने की कोशिश कर रही है। कई पहलुओं से पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। अभिषेक और विकास से और अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।
लक्ष्य ने कब और कितने रुपये लिए
पुलिस मुख्य आरोपित से यह जानने की कोशिश कर रही है कि लक्ष्य ने उससे कब और कितने रुपये लिए थे। इस हत्याकांड में और कितने लोग शामिल हैं, यह भी पुलिस जानने की कोशिश कर रही है। वहीं, तीन दिन के पुलिस रिमांड पर अभिषेक ने बातें बताई हैं, उसने बताया कि वह लक्ष्य से न कभी मिला और नहीं ही लक्ष्य को जानता था। विकास के कहने पर ही वह इस षड्यंत्र में शामिल होकर इस वारदात को अंजाम दिया।
गौरतलब है कि 22 जनवरी को दिल्ली पुलिस के एसीपी यशपाल चौहान का बेटा लक्ष्य 22 जनवरी को तीस हजारी कोर्ट में कार्यरत क्लर्क विकास और विकास का दोस्त अभिषेक के साथ शादी में जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वह घर नही लौटा। 24 जनवरी को स्वजनों की शिकायत पर बादली थाना पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।
आरोपित अभिषेक की गिरफ्तारी के बाद उसने पुलिस को बताया कि उसने और विकास ने मिलकर पानीपत स्थित दिल्ली पैरलल नहर में विकास को धक्का मार फरार हो गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।