विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: महरौली में DDA की कार्रवाई पर AAP सरकार ने जताया ऐतराज, सिसोदिया बोले- BJP को सिर्फ घर तोड़ना आता है

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Published: Sat, 11 Feb 2023 12:34 PM (GMT+05:30)

DDA Demolition Drive शुक्रवार को डीडीए द्वारा महरौली इलाके में अवैध रूप से हुए निर्माण को खिलाफ अभियान चलाते हुए ...और पढ़ें

महरौली में डीडीए की कार्रवाई से नाराज सड़कों पर उतरे लोग, भारी पुलिस बल तैनात। फोटो सोर्स- ANI.
महरौली में डीडीए की कार्रवाई से नाराज सड़कों पर उतरे लोग, भारी पुलिस बल तैनात। फोटो सोर्स- ANI.

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने शुक्रवार को महरौली के आम बाग, बृजवासी कॉलोनी क्षेत्र में एजेंसी की भूमि पर अवैध रूप से बने कई तीन और चार मंजिला इमारतों को ध्वस्त कर दिया। डीडीए द्वारा की गई कार्रवाई के बाद स्थानीय निवासियों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त दी है और प्रदर्शन किया है। इसे लेकर मनीष सिसोदिया ने भी प्रतिक्रिया दी है। सिसोदिया ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ तोड़ना जानती है। 

डीडीए के विरोध में उतरे लोग

एजेंसी के मुताबिक, डीडीए की कार्रवाई के बाद महरौली निवासियों द्वारा अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने मौके पर सुरक्षाकर्मियों को भी तैनात किया है।

वहीं, स्थानीय लोगों ने दावा किया कि यह अभियान सुबह से ही शुरू हो गया था और अभियान के तहत औलिया मस्जिद के पास दो और तीन मंजिला इमारतों को भी ध्वस्त किया जा चुका है। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि जिस जमीन पर कथित अतिक्रमण किया गया है, वह डीडीए, वक्फ बोर्ड और एएसआई सहित कई एजेंसियों की है।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के बागवानी विभाग द्वारा ही यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को लेकर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर प्रदर्शन किया था, लेकिन बाद में स्थिति नियंत्रण में आ गई।

शुक्रवार सुबह शुरू हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, डीडीए अधिकारी और पुलिस कर्मियों की एक संयुक्त टीम शुक्रवार सुबह बुलडोजर लेकर घोसिया स्लम कॉलोनी इलाके में पहुंची और सबसे पहले एक स्थानीय मस्जिद के पास की झोपड़ियों को गिराया और कुछ अन्य को आंशिक रूप से हटा दिया।

यह भी पढ़ें: दिल्ली की फ्रेंड्स कालोनी में चल रही फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की 16 गाड़ियां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।