विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्लीवालों के चेहरों पर मुस्कान ला सकती है यह खबर, जानिये- कैसे एक इन्वेस्टमेंट से कमा सकते हैं हजारों रुपये

By JP YadavEdited By:
Published: Mon, 22 Feb 2021 01:42 PM (IST)Updated: Mon, 22 Feb 2021 02:19 PM (IST)

Gold Investment इससे पहले कीमत के लिहाज से पिछले साल अगस्त महीने में सोने-चांदी ने अपना उच्चतम स्तर छुआ था। ...और पढ़ें

जहां सेंसेक्स 52,000 तक पहुंच गया तो वहीं सोने के दाम में 10000 रुपये तक गिरावट देखी गई।
जहां सेंसेक्स 52,000 तक पहुंच गया तो वहीं सोने के दाम में 10000 रुपये तक गिरावट देखी गई।

नई दिल्ली/फरीदाबाद, जागरण संवाददाता। अगर आप भी सोने-चांदी में इन्वेस्टमेंट के इच्छुक हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका है। दिल्ली वाले भी अगर चाहें तो इस समय सोने-चांदी में इन्वेस्ट करके अच्छा-खासा मुनाफा कमा सकते हैं। इन दिनों सोने का दाम काफी नीचे आया हुआ है। ऐसे में इन्वेस्टमेंट के लिए यह समय काफी अच्छा है।

सोमवार को सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 103.00 रुपये की तेजी के साथ 46300.00 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। उधर, चांदी 361.00 रुपये की तेजी के साथ 69373.00 रुपये प्रति किलो पर है। इस लिहाज से सोने के दामों में पिछले  6 महीने के दौरान 9000 रुपये तक घट चुके हैं। चांदी के दाम भी काफी नीचे हैं यानी दोनों ने इन्वेस्टमेंट के लिए यह अच्छा समय है।

बता दें कि इससे पहले कीमत के लिहाज से पिछले साल अगस्त महीने में सोने-चांदी ने अपना उच्चतम स्तर छुआ था। 2020 में सोना 28 फीसदी तक चढ़ा था और अब 10 हजार रुपये तक गिर चुका है। सिर्फ इसी साल में सोने में करीब 4000 रुपये तक की गिरावट आई है। इतना ही नहीं, चांदी में भी 10 हजा रुपये तक की गिरावट देखने को मिली है। इसके बाद शेयर बाजार ऊंचाई पर जाने लगा तो सोने-चांदी के दाम जमीन पर आने लगा। आलम यह है कि सेंसेक्स 52,000 तक पहुंच गया तो सोने के दाम में 10000 रुपये तक गिरावट देखी गई।

बाजार के जानकारों की मानें तो पिछले साल सोने 28 फीसदी तक का रिटर्न दिया है। वर्ष 2019 में भी सोने का रिटर्न करीब 25 फीसदी रहा था। ऐसे में निवेशकों का कहना है कि शेयर बाजार में गिरावट के साथ ही सोने की चमक एक बार फिर बढ़ सकती है। अगर आप लंबे समय तक सोने में निवेश करें तो अच्छा रिटर्न पा सकते हैं। यूं भी निवेश के साथ शौक के लिए सोने में निवेश काफी सुरक्षित माना जाता है। ऐसे में बाजार बढ़े तो सोना बेचिये वरना यह गहनों के  रूप में आपके पास तो रहेगी। इस दौहरे लाभ के चलते माना जा रहा है कि सोना-चांदी के निवेशक एक बार फिर इसमें बहार ला सकते हैं।

आइए जानते हैं लोग कैसे सोने में करते हैं निवेश

सोने में निवेश का यह तरीका भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। दरअसल, लोगों के पास जो सोना है पहले वे उस सोने को किसी बैंक में गिरवी रखकर राशि ले लेते हैं। फिर उस राशि से नई सोने की चीज बनवा लेते हैं। फिर उस राशि को जो उन्‍होंने सोने को गिरवी रखकर ली थी, उसे हर महीने ब्‍याज समेत धीरे धीरे भरकर सोने को छुड़वा लेते हैं। इससे काफी निवेश हो जाता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।