नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राजधानी में सड़क हादसों का सबसे बड़ा कारण तेज रफ्तार है। 10 सड़कों पर रफ्तार के नियम सबसे ज्यादा टूट रहे हैं। यातायात पुलिस की ओर से इसे रोकने के लिए सड़कों पर स्पीड डिटेक्शन कैमरे लगाए हैं, जिनसे वाहनों का चालान किया जाता है।
इससे गति सीमा उल्लंघन के मामलों में कमी दर्ज की गई है। हालांकि, अभी किन जगहों पर ज्यादा उल्लंघन हो रहा है, इसके लिए यातायात पुलिस ने एक सर्वे किया है। राजधानी की 10 सड़कों पर 2022 में निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने पर नौ लाख से अधिक चालान हुए हैं। प्रस्तुत है धनंजय मिश्रा की रिपोर्ट।
यातायात पुलिस की तैयारी यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि जिन सड़कों पर रफ्तार के निमय टूट रहे हैं, उसे चिन्हित कर वहां पर रंबल स्ट्रिप्स (गति अवरोधक) और रंबल स्टिकर (चेतवानी संकेत) लगाने के लिए सड़क निर्माण एजेंसियों को कहा गया है। साथ ही वहां पर अतिरिक्त यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
यहां हुए सबसे ज्यादा चालान
एमजी रोड पर अर्जनगढ़ मेट्रो स्टेशन- 1,17,165
रोहतक रोड नांगलोई से टिकरी कलां- 1,15839
आनंद विहार आइएसबीटी से दिलशाद गार्डन- 1,08,67
भजनपुरा से सिग्नेचर ब्रिज- 1,06,456
वजीराबाद से मुकरबा चौक- 1,00,765
दिलशाद गार्डन से आनंद विहार बस स्टैंड- 83,185
मथुरा रोड पर आश्रम से सरिता विहार- 75,913
मथुरा रोड पर सरिता विहार से आश्रम चौक- 74,537
पंजाबी बाग से पश्चिमी विहार- 74,406
सिविल लाइंस से चंदगीराम अखाड़ा- 61,313
हादसों में होने वाली मौत के आंकड़ों में हुई वृद्धि
स्थान साल- 2022 साल-2021
- उत्तरी-बाहरी 142 111
- उत्तर पश्चिमी 110 102
- दक्षिण पूर्वी 96 89
- दक्षिण-पश्चिमी 95 73
- बाहरी जिला 91 69
- दक्षिणी पूर्वी 88 73
- उत्तरी 73 72
- दक्षिणी 66 58
- पूर्वी 61 53
- रोहिणी 46 40
- मध्य 43 34
- नई दिल्ली 40 30
वहीं, साल 2022 में 2021 में हुए हादसों की तुलना में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
रेड लाइट के उल्लंघन पर चालान
- श्रीनिवासपुरी- 21,780
- एयरपोर्ट से चिराग दिल्ली 19,276
- आइटीओ चौक 15,855
- धौला कुआं से नौरोजी नगर 12,283
- आरके पुरम से भीकाजी कामा प्लेस 12,019
- सराय काले खां से एंड्रयूज गंज 11,388
- धौला कुआं से लाल सांई मार्केट 10,665
- सरायकाले खां से श्रीनिवासपुरी 10,411
- कीर्ति नगर से मायापुरी 10,207
- धौला कुआं से मूलचंद 9,483