Delhi: मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए MCD ने 311 एप किया लॉन्च, DBC कर्मी को करना होगा घरों का निरीक्षण
राजधानी दिल्ली में मच्छरजनित बीमारियों के मरीज के आंकड़े भले ही निगम अभी जारी नहीं कर रहा है लेकिन निगम ने मच्छरों को पनपे से रोकने के लिए एमसीडी 311 एप पर मच्छरों से आने वाली शिकायतों का समाधान करना शुरू कर दिया है। इससे अब निगम के कर्मचारी जमीनी स्तर पर घरों पर किए जाने वाले निरीक्षण में हेर-फेर नहीं कर पाएंगे।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राजधानी दिल्ली में मच्छरजनित बीमारियों के मरीज के आंकड़े भले ही निगम अभी जारी नहीं कर रहा है, लेकिन निगम ने मच्छरों को पनपे से रोकने के लिए एमसीडी 311 एप पर मच्छरों से आने वाली शिकायतों का समाधान करना शुरू कर दिया है।
इससे अब निगम के कर्मचारी जमीनी स्तर पर घरों पर किए जाने वाले निरीक्षण में हेर-फेर नहीं कर पाएंगे। जो भी शिकायतें एमसीडी 311 एप पर आएगी उन पर एक्शन टेकन रिपोर्ट कर्मचारियों को सुबुत के साथ एप पर अपलोड करनी होगी। इससे दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर आने वाले शिकायतों पर निगरानी बढ़ जाएगी।
311 एप पर डालनी होंगी सभी जानकारी
दिल्ली नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया अभी तक निगम के डोमेस्टिक ब्रीडिग चेकर्स (डीबीसी) रजिस्टर पर एक निरीक्षण रिपोर्ट बनाते थे, लेकिन अब चाहे डीबीसी हो या फिर फील्ड वर्कर हो सभी के लिए निगम ने अनिवार्य कर दिया है कि जो भी निरीक्षण होगा वह उसकी रिपोर्ट एमसीडी 311 एप पर डालनी होगी।
अधिकारी ने बताया कि हमने नागरिकों को भी यह सुविधा दी है कि वह भी कही मच्छर पनपता हुआ या गंदगी के साथ पानी जमा हुआ देखे तो उसकी शिकायत एमसीडी 311 एप पर कर दें। निगम अधिकारी के अनुसार पांच हजार से ज्यादा एप पर शिकायतें पर एक्शन टेकन रिपोर्ट दी है।
डीबीसी कर्मी को 50 से 60 घरों के निरीक्षण का होगा टारगेट
उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने यह प्रयोग शुरू किया था। इसके बाद अब एमसीडी ने यह प्रयोग किया है। दिल्ली नगर निगम ने प्रत्येक डीबीसी कर्मी को एक दिन में न्यूनतम 50-60 घरों का निरीक्षण का टारगेट दे रखा है।
दिल्ली नगर निगम ने आखिरी डेंगू की रिपोर्ट पांच अगस्त को जारी की थी। इसके बाद रिपोर्ट जारी नहीं की है। जबकि मरीजों की संख्या तीन हजार से ज्यादा होने का अनुमान है, जबकि तीन से ज्यादा मौते भी हो चुकी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।