Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi News: छठ पर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने को सड़कों पर उतरीं मंत्री आतिशी, तैयारियों का लिया जायजा

    By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
    Updated: Sat, 18 Nov 2023 07:44 AM (IST)

    Delhi News हर साल की तरह इस बार भी दिल्ली में भव्यता के साथ छठ महापर्व का आयोजन हो सके इस दिशा में दिल्ली सरकार के सभी संबंधित विभाग काम कर रहे हैं। राजस्व मंत्री आतिशी जगह-जगह जाकर तैयारियों का निरीक्षण कर रही हैं। उन्होंने शुक्रवार को आइटीओ स्थित छठ घाट का दौरा किया और वहां चल रहीं तैयारियों का जायजा लिया।

    Hero Image
    छठ पर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने को सड़कों पर उतरीं मंत्री

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। हर साल की तरह इस बार भी दिल्ली में भव्यता के साथ छठ महापर्व का आयोजन हो सके इस दिशा में दिल्ली सरकार के सभी संबंधित विभाग काम कर रहे हैं। राजस्व मंत्री आतिशी जगह-जगह जाकर तैयारियों का निरीक्षण कर रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने शुक्रवार को आइटीओ स्थित छठ घाट का दौरा किया और वहां चल रहीं तैयारियों का जायजा लिया। आतिशी ने कहा कि दिल्ली में छठ महापर्व की तैयारियों में कोई कमी न रहे, इस दिशा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर सभी विधायक और विभाग ग्राउंड जीरो पर मौजूद हैं। दिल्ली में बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोग रहते हैं और सामाजिक आर्थिक तथा सांस्कृतिक रूप से दिल्ली की तरक्की में योगदान देते है। 

    छठ सभी पूर्वांचली भाई-बहनों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है। ऐसे में पिछले आठ साल से अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली भर में भव्य तरीके से छठ महापर्व का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में सरकार द्वारा एक हजार से ज्यादा घाट तैयार किए गए हैं, ताकि किसी भी व्यक्ति को छठ का त्योहार मनाने के लिए अपने घर से दूर न जाना पड़े।

    इन घाटों पर तालाब बनाने से लेकर यहां टेंट, लाइटें, साफ-सफाई, सुरक्षा आदि सभी चीजों का इंतजाम दिल्ली सरकार द्वारा किया जा रहा है। साथ ही बहुत से घाटों पर मैथली-भोजपुरी अकादमी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। 

    comedy show banner
    comedy show banner