Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi News: दिल्ली की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 34 आइएएस सहित 40 अधिकारियों के तबादले

    By Vinay Kumar TiwariEdited By:
    Updated: Mon, 30 May 2022 07:18 PM (IST)

    40 वरिष्ठ नौकरशाहों के ट्रांसफर कर दिए गए। ट्रांसफर किए गए इन नौकरशाहों में 34 आईएएस अधिकारी हैं जबकि 6 दानिक्स सेवा के अफसर हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के सेवा विभाग की ओर से ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए हैं।

    Hero Image
    विनय कुमार सक्सेना के उपराज्यपाल का पदभार संभालने के बाद बदलाव को माना जा रहा काफी अहम।

    नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। राजधानी में सोमवार को हुए एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के दौरान 40 वरिष्ठ नौकरशाहों का तबादला कर दिया गया। तबादला किए गए इन नौकरशाहों में 34 आइएएस अधिकारी हैं जबकि छह दानिक्स हैं। तबादला आदेश उपराज्यपाल की सहमति से दिल्ली सरकार के सेवा विभाग की ओर से जारी किए गए हैं। दिल्ली के नए उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के पदभार संभालने के बाद एक साथ इतने बड़े स्तर पर आइएएस और दानिक्स अधिकारियों के तबादला आदेश को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तबादला आदेश के अनुसार, त्यागराज स्टेडिटम में कुत्ता टहलाने को लेकर चर्चा में आए आइएएस अधिकारी संजीव कुमार खिरवार के स्थान पर अब 1993 बैच के आइएएस अधिकारी के. आर मीणा को प्रिंसिपल सेक्रेटरी (रेवेन्यू) कम डिवीजनल कमिश्नर के रूप में तैनात किया गया है। मालूम हो कि 1994 बैच के आइएएस संजीव कुमार खिरवार को केंद्र सरकार द्वारा पहले ही लद्दाख भेज दिया गया है।

    1995 बैच के आइएएस अधिकारी एच राजेश प्रसाद को शिक्षा विभाग से प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग लगाया गया है। 1997 बैच के पी. कृष्णमूर्ति को दिल्ली जल बोर्ड का सीईओ नियुक्त किया गया है। उदित प्रकाश राय, 2007 बैच के आइएएस अधिकारी, जो वर्तमान में सीईओ जल बोर्ड हैं, को विशेष सचिव स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के रूप में स्थानांतरित कर दिया गया है।

    बता दें कि, राष्ट्रीय राजधानी की प्रशासनिक व्यवस्था में एक पखवाड़े से भी कम समय में एक बड़ा बदलाव आया है, जिसमें दिल्ली को नरेश कुमार के रूप में नया मुख्य सचिव मिला। वहीं, एमसीडी को एकीकृत करने के बाद 1992 बैच के आइएएस अधिकारी और नव नियुक्त विशेष अधिकारी अश्विनी कुमार द्वारा चलाया जा रहा है।

    ----------------

    इन अफसरों के हुए तबादले

    1. संतोष कुमार राय, (आइएएस 2014)

    2. मोनिका प्रियदर्शिनी (आइएएस 2014)

    3. सोनालिका जिवानी (आइएएस 2017)

    4. सोनिका सिंह (दानिक्स 1997)

    5. हेमंत कुमार (आइएएस 2013)

    6. विक्रम सिंह मलिक (आइएएस 2012)

    7. ईशा खोसला (आइएएस 2011)

    8. अनिल बांका (दानिक्स 1997)

    9. विश्वेंद्र (दानिक्स 2001)

    10. तारिक थामस विक्रम सिंह मलिक (आइएएस 2011)

    11. राम निवास शर्मा (आइएएस 2010)

    12. प्रिंस धवन (आइएएस 2012)

    13. जितेंद्र कुमा जैन (दानिक्स 1995)

    14. राजेश गोयल (दानिक्स 2001)

    15. रंजीत सिंह (दानिक्स 2003)

    16. अंजलि सहरावत (आइएएस 2013)

    17. एंजल भाटी चौहान (आइएएस 2014)

    18. वंदना राव (आइएएस 2014)

    19. आशीष कुंद्रा (आइएएस 1996)

    20. एच. राजेश प्रसाद (IAS 1995)

    21. अशोक कुमार (आइएएस 2006)

    22. उदित प्रकाश (आइएएस 2007)

    23. पी. कृष्णमूर्ति (आइएएस 1997)

    24. शूरबीर सिंह (आइएएस 2004)

    25. अंकुर गर्ग (आइएएस 2003)

    26. एस.बी. दीपक कुमार (आइएएस 2005)

    27. नवीन एस.एल, (आइएएस 2012)

    28. खिल्ली राम मीणा (आइएएस 1993)

    29. सुधीर कुमार (आइएएस 1999)

    30. संजय गोयल (आइएएस 2004)

    31. गरिमा गुप्ता (आइएएस 2004)

    32. सुनील कुमार सिंह (आइएएस 2011)

    33. चोखा राम गर्ग (आइएएस 2008)

    34. निहारिका राय (आइएएस 2005)

    35. संजीव कुमार मित्तल (आइएएस 2011)

    36. संजय गिहार (आइएएस 2008)

    37. कृष्ण कुमार (आइएएस 2010)

    38. एस.के. जैन (आइएएस 2007)

    39. के. महेश. (आइएएस 2009)

    40. कुलानंद जोशी (आइएएस 2010)