Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PHOTOS: रोहिणी सेक्टर 7 में अचानक ढहा मकान, दो घायल और एक महिला के फंसे होने की आशंका

    By Jagran News Edited By: Rajesh Kumar
    Updated: Wed, 04 Jun 2025 05:35 PM (IST)

    दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 7 में एक इमारत ढह गई जिससे अफरा-तफरी मच गई। मलबे में 3-4 लोगों के फंसे होने की आशंका है। दिल्ली न्यूज़ के अनुसार दमकल विभाग की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू कर दिया। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

    Hero Image
    दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 7 में एक इमारत ढह गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। जागरण

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। रोहिणी सेक्टर 7 में एक इमारत अचानक गिर गई। इसमें 3 से 4 लोग फंसे हुए हैं। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घटना अभी आधे घंटे पहले की है।

    यह तीन मंजिला इमारत थी। बताया जा रहा है कि इमारत के अंदर मरम्मत का काम चल रहा था। तभी इमारत ढह गई। इमारत के ढहते ही 6 मजदूर बाहर आ गए। इनमें से दो घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मानसून से पहले की जाएगी कार्रवाई

    एमसीडी रोहिणी जोन के एमडीसी प्रेम मंडल का कहना है कि इमारत गिरने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। मलबा हटाने का काम चल रहा है। मलबा हटने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। ऐसी जर्जर इमारतों की पहचान की जा रही है। मानसून से पहले कार्रवाई की जाएगी।

    मलबे में एक महिला के फंसे होने की आशंका है। मलबा हटाने का काम जारी है।

    इमारत करीब 45 साल पुरानी है। पूरी इमारत 6 महीने पहले ही बिक गई थी। खरीदार इमारत का जीर्णोद्धार करवा रहा था। इमारत के अंदर पहली मंजिल पर जीर्णोद्धार का काम चल रहा था। तभी इमारत ढह गई। पहली और दूसरी मंजिल ढह गई है।

    नॉर्थ रोहिणी थाना पुलिस, एमसीडी अधिकारियों समेत रोहिणी जिले के तमाम आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। इस इमारत में करीब तीन महीने से मरम्मत का काम चल रहा था।

    खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है...

    comedy show banner
    comedy show banner