Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत मंडपम में लगने जा रहा अंतरराष्ट्रीय फुटवियर मेला, जानिए इस बार क्या होगा खास?

    Updated: Tue, 05 Aug 2025 07:37 AM (IST)

    दिल्ली के भारत मंडपम में बुधवार से नौवां अंतरराष्ट्रीय फुटवियर मेला शुरू हो रहा है। भारतीय व्यापार संवर्द्धन संगठन द्वारा आयोजित इस मेले में फुटवियर सिंथेटिक सामग्री मशीनरी और रसायन प्रदर्शित होंगे। इस व्यावसायिक आयोजन में भारत और विदेशों से लगभग 15000 व्यापारियों के आने की उम्मीद है। जापान और ताइवान विदेशी भागीदार हैं।

    Hero Image
    भारत और विदेशों की 200 से अधिक प्रमुख कंपनियां मेले में भाग ले रही हैं।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। भारतीय व्यापार संवर्द्धन संगठन (आइटीपीओ) के वार्षिक आयोजन भारत अंतरराष्ट्रीय फुटवियर मेला (आइआइएफएफ) दिल्ली 2025 की शुरुआत बुधवार से होने जा रही है।

    यह नौवां फुटवियर मेला है और भारत मंडपम के हॉल नंबर पांच (भूतल) व हॉल नं. छह में छह से आठ अगस्त तक चलेगा। यह एक बी-टू-बी (व्यावसायिक) आयोजन है। आइआइएफएफ 2025 में फुटवियर, सिंथेटिक सामग्री, फुटवियर घटक, सहायक उपकरण, मशीनरी और उपकरण तथा रसायन प्रदर्शित किए जाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मेले में लगभग 15,000 भारतीय एवं विदेशी व्यापारिक आगंतुकों के आने की उम्मीद है। सोमवार को पत्रकार वार्ता में आइटीपीओ के ओएसडी कर्नल लेफ्टिनेंट हर्ष कंडोलिया ने बताया कि मेले का आयोजन कंफेडरेशन ऑफ इंडियन फुटवियर इंडस्ट्री (सीआइएफआइ) के सहयोग से किया जा रहा है।

    यह मेला इंडियन फुटवियर कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन और फुटवियर डिज़ाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट द्वारा समर्थित है। कंडोलिया ने बताया कि इस मेले में भारत और विदेशों की 200 से अधिक प्रमुख कंपनियां भाग ले रही हैं तथा विदेशी भागीदार जापान और ताइवान है।

    प्रदर्शनी प्रोफाइल में हॉल नंबर पांच भूतल में रसायन, कंपोनेंट्स, सामग्री जैसे संबद्ध क्षेत्र शामिल हैं, जबकि हॉल नं. छह में फुटवियर और मशीनरी का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें सिंथेटिक सामग्री जैसे पीवीसी, पीयू, फैब्रिक सोल्स, चिपकने वाले रसायन, चमड़े से बने उत्पाद और एसेसरीज़ भी प्रदर्शित की जाएंगी।