Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Weather: दिल्ली-NCR में फिलहाल जारी रहेगा बारिश का दौर, IMD ने बताया कब तक रहेगा मौसम खुशनुमा

    Updated: Sat, 16 Aug 2025 09:19 PM (IST)

    दिल्ली में अगले एक सप्ताह तक हल्की वर्षा का अनुमान है। तापमान सामान्य रहेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में है एयर क्वालिटी इंडेक्स 118 है। विभिन्न स्थानों पर हुई वर्षा का विवरण भी दिया गया है। मौसम विभाग ने रविवार को भी बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

    Hero Image
    सप्ताह भर तक जारी रहेगा दिल्ली में हल्की वर्षा का दौर।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच राजधानी में सप्ताह भर तक हल्की वर्षा का दौर ऐसे ही जारी रहेगा। कमोबेश रोज ही बादल छाए रहेंगे और हल्की वर्षा के एक-दो दौर होने के आसार भी बने रहेंगे। इस दौरान तापमान भी सामान्य के आसपास ही रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार को भी दिन भर बादलों की आवाजाही चलती रही। कहीं कहीं हल्की वर्षा भी देखने को मिली। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक 34.5 डिग्री जबकि न्यूनतम सामान्य से 1.5 डिग्री कम 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 98 से 71 प्रतिशत तक रहा।

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को भी बादल छाए रहेंगे। गरज वाले बादलों के साथ सुबह से दोपहर के दौरान हल्की वर्षा के एक दो दौर संभावित हैं। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जबकि अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

    दूसरी तरफ वर्षा और हवा के असर से फिलहाल दिल्ली की हवा साफ ही चल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शनिवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 118 दर्ज किया गया। इस स्तर की हवा को ''मध्यम'' श्रेणी में रखा जाता है। हाल फिलहाल एयर इंडेक्स इसी के आसपास बना रहेगा।

    शनिवार को सुबह 8.30 से शाम 5.30 तक कहां हुई कितनी वर्षा (मिमी में) :-

    स्थान  वर्षा 
    सफदरजंग 0.4
    लोधी रोड 0.2
    रिज 1.8
    आयानगर 4.6
    पूसा 2.0
    नजफगढ़ 2.0
    मयूर विहार 1.5