विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में फिर शुरू होने वाला है बारिश का दौर; IMD ने बताया पूरे हफ्ते का हाल

Published: Mon, 11 Aug 2025 09:48 PM (GMT+05:30)

दिल्ली में मौसम बदलने के आसार हैं मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। मंगलवार ...और पढ़ें

मंगलवार और बुधवार को हल्की जबकि गुरुवार को भारी बारिश के आसार।
मंगलवार और बुधवार को हल्की जबकि गुरुवार को भारी बारिश के आसार।

HighLights

  1. दिल्ली में बारिश की संभावना |
  2. गुरुवार को तेज बारिश का अनुमान |
  3. दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार |

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आए दिन रंग बदल रहे मौसम में वर्षा का दौर एक बार फिर से शुरू होने को है। मंगलवार और बुधवार को हल्की वर्षा होने के आसार हैं तो बृहस्पतिवार को मौसम विभाग ने तेज वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान तापमान जहां सामान्य से कम ही रहेगा वहीं बीच-बीच में उमस भरी गर्मी भी बनी रहेगी।

सोमवार को बादलों की लुकाछिपी के बीच दिन भर सूरज निकला रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री कम 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री कम 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। हवा में नमी का स्तर 91 से 62 प्रतिशत रहा। दिन भर में वर्षा कहीं नहीं हुई।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह या दोपहर के समय गरज वाले बादल बनने और हल्की वर्षा होने की संभावना है।

अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 डिग्री और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। बुधवार को भी लगभग ऐसा ही मौसम बना रहेगा। जबकि बृहस्पतिवार को दिन भर बादल छाए रहने और मध्यम स्तर की वर्षा होने का अनुमान है।

दूसरी तरफ मौसम की मेहरबानी से दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार साफ ही चल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक सोमवार को दिल्ली का एक्यूआई 106 दर्ज किया गया। इसे मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों का एक्यूआइ भी कहीं संतोषजनक तो कहीं मध्यम श्रेणी में ही बना हुआ है। हाल फिलहाल इसमें वृद्धि होने की संभावना भी नहीं लग रही।

यह भी पढ़ें- आवारा कुत्तों के आतंक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, दिल्ली-NCR में हटाने के आदेश; बनेंगे डॉग शेल्टर?