Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Forecast: दिल्ली-NCR में तापमान गिरा, आज भी छाए रहेंगे बादल; बारिश को लेकर IMD ने दिया ये अपडेट

    Updated: Wed, 14 Feb 2024 06:15 AM (IST)

    मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण राजधानी का अधिकतम एवं न्यूनतम दोनों ही तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किए गए। बीच-बीच में हल्की धूप भी खिली लेकिन उसमें तपन अधिक न थी। बुधवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा। हवा में मौजूद नमी और रफ्तार कम होने से मंगलवार को दिन की शुरुआत कहीं मध्यम और कहीं घने कोहरे से हुई।

    Hero Image
    दिल्ली-NCR में तापमान गिरा, आज भी छाए रहेंगे बादल

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण राजधानी का अधिकतम एवं न्यूनतम दोनों ही तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किए गए। बीच-बीच में हल्की धूप भी खिली, लेकिन उसमें तपन अधिक न थी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हवा में मौजूद नमी और रफ्तार कम होने से मंगलवार को दिन की शुरुआत कहीं मध्यम और कहीं घने कोहरे से हुई। इसके चलते जहां सुबह साढ़े पांच बजे आईजीआई एयरपोर्ट पर दृश्यता का स्तर 800 मीटर था वहीं साढ़े छह बजे यह 150 मीटर तथा सात बजे केवल 50 मीटर रह गया।

    नतीजा, आईजीआई एयरपोर्ट से संचालित होने वाली करीब 140 उड़ानें विलंबित रही। घरेलू उड़ानों में आगमन की बात करें तो 50 से अधिक विमान नई दिल्ली तय समय से विलंब से पहुंची।

    कितना रहा दिल्ली में तापमान

    मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम सामान्य से दो डिग्री कम 8.3 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 22.8 डिग्री रहा। हवा में नमी का स्तर 100 से 45 दर्ज किया गया। मुंगेशपुर दिल्ली का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.4 और अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि तापमान में यह कमी बादल और कोहरा छाए रहने की वजह से हुई है।

    आज कैसा रहेगा मौसम

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को भी आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की वर्षा होने की संभावना बनी रहेगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 24 और आठ डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। दिन का तापमान भी थोड़ा बढ़ सकता है। लेकिन शनिवार और रविवार को दोबारा आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

    लगातार तीसरे दिन ''बहुत खराब'' श्रेणी में रही दिल्ली की हवा

    बादलों और कोहरे के चलते मंगलवार को लगातार तीसरे दिन दिल्ली का एक्यूआई 300 से अधिक यानी ''बहुत खराब'' श्रेणी में रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी एयर क्वालिटी इंडेक्स के अनुसार मंगलवार को राजधानी का एक्यूआई 342 रहा। एक दिन पहले सोमवार को यह 301 रहा था। यानी 24 घंटे के भीतर इसमें 41 अंकों की वृद्धि देखी गई। बुधवार को भी कमोबेश यही स्थिति रहने के आसार हैं। अलबत्ता, बृहस्पतिवार से इसमें कुछ कमी आ सकती है और यह 300 से नीचे आकर ''खराब'' श्रेणी में दर्ज किया जा सकता है।