Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-NCR में बारिश के बाद गर्मी से राहत तो गुरुग्राम में जलभराव, कई किमी तक जाम; दो दिन और बरसात की संभावना

    By GeetarjunEdited By: Geetarjun
    Updated: Fri, 16 Jun 2023 07:35 PM (IST)

    बिपरजॉय तूफान का असर दिल्ली-एनसीआर में भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार दोपहर बाद दिल्ली सहित गाजियाबाद गुरुग्राम गाजियाबाद नोएडा में भी बारिश हुई। इसके बाद कई जगहों पर जलभराव की स्थिति और जाम की स्थिति देखने को मिल रही है।

    Hero Image
    दिल्ली-NCR में बारिश के बाद गर्मी से राहत तो गुरुग्राम में जलभराव, कई किमी तक जाम।

    नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। बिपरजॉय तूफान का असर दिल्ली-एनसीआर में भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार दोपहर बाद दिल्ली, सहित गाजियाबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद, नोएडा में भी बारिश हुई। इसके बाद कई जगहों पर जलभराव की स्थिति और जाम की स्थिति देखने को मिल रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम में जलभराव के चलते ट्रैफिक जाम की स्थिति हो गई। कई किमी तक लंबा जाम लग गया है। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण एनएच-48 पर जलभराव हो गया है।

    मौसम विभाग ने दिल्ली सहित आसपास के शहरों में फिर से बारिश की संभावना जताई है। शनिवार और रविवार को हल्की से मध्यम बारिश भी होगी। साथ ही 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है।

    गर्मी से मिली राहत

    शुक्रवार दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने गुरुवार को ही बिपरजॉय के चलते बारिश की संभावना जताई थी। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट आई है।

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान, दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।