Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Murder Case: सूरज की हत्या के बाद पत्नी बेसुध, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल; खौफनाक थी वारदात

    Updated: Thu, 01 May 2025 06:47 PM (IST)

    दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने इलाके के ही पांच युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पहले भी बदमाशों ने सूरज पर हमला किया था जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

    Hero Image
    दिल्ली में युवक की हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल। जागरण फोटो

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली में सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र में बुधवार रात शादी समारोह में जा रहे एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। गुस्साए मृतक के परिजनों ने इलाके में ही रहने वाले पांच युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए, सुल्तानपुरी थाने में जमकर हंगामा किया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परिजनों का आरोप है कि मृतक पर पहले भी बदमाशों ने हमला किया, इसकी पुलिस से शिकायत भी की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से बदमाशों ने अब हत्या कर दी। वहीं, लोगों का आरोप है कि मृतक के दोस्तों ने आरोपितों के घर के बाहर कई राउंड गोलीबारी भी की है। इस पूरे मामले में सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपितों का पता लगाने में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपितों की पहचान कर ली गई, उन्हें पकड़ने के लिए उनके संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है।

    कुछ लड़कों से दुश्मनी चल रही

    बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि बुधवार रात करीब 9:56 बजे मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी अस्पताल से पुलिस को एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल युवक सूरज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, सूरज और उसके परिवार वालों की सुल्तानपुरी के सी-10 ब्लॉक झुग्गी के रहने वाले कुछ लड़कों से दुश्मनी चल रही है। 

    दोस्त के साथ शादी समारोह में जा रहा था सूरज

    परिवार वालों ने बताया कि बुधवार रात सूरज अपने एक दोस्त के साथ शादी समारोह में जा रहा था। सुल्तानपुरी स्थित निर्मल अस्पताल के पास बदमाशों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। दोस्त उसे घायल अवस्था में पास के संजय गांधी अस्पताल लेकर गया। मृतक के पिता ने सुल्तानपुरी सी-10 की झुग्गी में रहने वाले पांच लोगों पर हत्या करने के आरोप लगाया है।

    चाकू गोदकर हत्या कर दी

    वहीं, हत्या की घटना के बाद सी-10 झुग्गी में रहने वाले लोगों ने कुछ हमलावरों पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया है। हमलावरों ने करीब एक दर्जन से अधिक गोली चलाई। हालांकि, गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है। स्थानीय निवासी पूजा ने बताया कि रात करीब 9:30 बजे कुछ लोग गोली चलाते हुए सी-10 की ओर आए। रोकने पर धक्का देते हुए, बताया कि सी-10 के रहने वालों ने उनके एक दोस्त की चाकू गोदकर हत्या कर दी है। जांच में यह भी पता चला है कि दोनों पक्षों के बीच इलाके में वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा था।

    आरोप, पहले भी बदमाशों ने की थी गोलीबारी

    सूरज के पिता बिंदर ने बताया कि आरोपितों ने इससे पहले कई बार उनके घर पर गोली चलाई। इसके साथ ही पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद पुलिस आरोपितों पर कोई कार्रवाई नहीं की। बुधवार रात सूरज बहू को कपड़े देकर दोस्त के साथ शादी समारोह में पूठकलां जा रहा था। इसी दौरान आरोपितों ने उस पर हमला कर दिया।

    एक महीने पहले हुई थी मृतक की शादी

    सूरज के पिता बिंदर ने बताया कि एक माह पहले ही उनके बेटे सूरज की शादी हुई थी। काफी धूमधाम से उन्होंने शादी की थी। परिवार में सबकुछ अच्छा चल रहा था। सूरज भी काभी खुश था, लेकिन इस बीच बदमाशों ने उनके बेटे की हत्या कर दी। इस हादसे बाद से सूरज की पत्नी बेसुध है, होश भी आता है, तो कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। वहीं, सूरज के माता-पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

    यह भी पढ़ें- Murder in Delhi: राजधानी में फिर कत्ल, चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; 1 महीने पहले हुई थी सूरज की शादी