Move to Jagran APP

Delhi Aurobindo College: दिल्ली में दिनदहाड़े कत्ल, युवती को रॉड मारकर उतारा मौत के घाट; आरोपी गिरफ्तार

दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में अरबिंदो कॉलेज के पास पार्क में एक लड़की का शव मिलने से आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। लड़की के शव के पास एक लोहे की रॉड भी पड़ी मिली है। पुलिस के अनुसार मालवीय नगर स्थित अरबिंदो कॉलेज के पास एक 25 वर्षीय लड़की का शव मिला है। शव के पास एक लोहे की रॉड मिली है।

By Jagran NewsEdited By: Nitin YadavPublished: Fri, 28 Jul 2023 01:31 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jul 2023 03:06 PM (IST)
कॉलेज के बाहर मर्डर: राजधानी दिल्ली में दिनदहाड़े लड़की की रॉड से मारकर हत्या।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली के मालवीय नगर में एक लड़की पर रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। रॉड से किए गए इस हमले में लड़की की मौत हो गई है।

loksabha election banner

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना अरबिंदो कॉलेज के पास की है। आरोपित लड़की पर रॉड से हमला करने के बाद मौके से फरार हो गया था, जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान इरफान (28) पुत्र ईसा खान निवासी संगम विहार के रूप में हुई है। इरफान का परिवार मूलरूप से औरैया का रहने वाला है।

वहीं, मृतक लड़की की उम्र 25 साल के आसपास बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ पार्क आई थी। मृतका का नाम नरगिस बताया जा रहा है। नरगिस आरोपित की मौसेरी बहन थी।

लड़की के सिर और उसके आसपास बिखरा था खून

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजकर आठ मिनट के आसपास जानकारी मिली थी कि अरबिंदो कॉलेज के पास विजय मंडल पार्क शिवालिक ए ब्लॉक पर एक लड़का एक लड़की को जान से मारकर भाग गया था। लड़की के पास एक लोहे की रॉड पड़ी है, लड़की की उम्र 25 साल है और आसपास है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने पार्क में एक बेंच के नीचे एक लड़की का शव बरामद किया, जिसके सिर से खून बह रहा था और सिर के आसपास खून पड़ा हुआ था। उसके शव के पास एक लोहे की रॉड मिली।

कॉलेज की छात्रा थी मृतका

डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने बताया, "घटना पार्क के अंदर हुई है। मृतक लड़की कॉलेज की छात्रा है। इस पार्क में अक्सर कॉलेज के लड़के-लड़कियां आते रहते हैं। वह अपने किसी दोस्त के साथ पार्क में आई थी। लड़की के सिर पर चोट के निशान हैं। एक रॉड भी उसके शव के पास से मिली है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।"

हत्या के बाद पार्क पर सियासत

स्थानीय विधायक सोमनाथ भारती ने कहा कि यह डीडीए का पार्क है। डीडीए, लॉ एंड आर्डर और पुलिस केंद्र सरकार के अधीन है। लेकिन केंद्र सरकार अपने दायित्वों का निर्वहन करने में फेल हुई है। जबकि दिल्ली सरकार के अधीन शिक्षा, स्वास्थ्य, डीटीसी बस और रोड इत्यादि में उल्लेखनीय कार्य किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.