Move to Jagran APP

Delhi: निगम कर्मियों का कांट्रैक्ट खत्म होने पर भाजपा ने मेयर को घेरा, मामले पर क्या बोलीं शैली ओबेरॉय

दिल्ली नगर निगम में तैनात करीब दो हजार कर्मियों का अनुबंध (कांट्रैक्ट) खत्म होने को लेकर एक ओर भाजपा ने महापौर डॉ. शैली ओबेराय का घेराव किया है। भाजपा ने कहा कि महापौर डॉ. शैली ओबेराय के दवाब में इन कर्मियों का अनुबंध खत्म किया गया है।

By Nihal SinghEdited By: GeetarjunSat, 01 Apr 2023 12:02 AM (IST)
Delhi: निगम कर्मियों का कांट्रैक्ट खत्म होने पर भाजपा ने मेयर को घेरा, मामले पर क्या बोलीं शैली ओबेरॉय
निगम कर्मियों का कांट्रैक्ट खत्म होने पर भाजपा ने मेयर को घेरा, मामले पर क्या बोलीं शैली ओबेरॉय

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली नगर निगम में तैनात करीब दो हजार कर्मियों का अनुबंध (कांट्रैक्ट) खत्म होने को लेकर एक ओर भाजपा ने महापौर डॉ. शैली ओबेराय का घेराव किया है। भाजपा ने कहा कि महापौर डॉ. शैली ओबेराय के दवाब में इन कर्मियों का अनुबंध खत्म किया गया है। इस मामले में महापौर ने पलटवार करते हुए कर्मियों से भाजपा के बहकावे में न आने की अपील की है।

महापौर ने जारी बयान में आश्वस्त किया है कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इससे जैसा काम चल रहा था वैसा चलता रहेगा। दिल्ली नगर निगम के केंद्रीय संस्थापना विभाग(सीईडी) ने तीन आदेश जारी किए थे।

इसमें नेशनल इंस्ट्टीट्यूट आफ इलेक्ट्रानिक्स एंड इंफोर्मेशन टैक्नोलाजी (एनआईईएलआईटी), प्रवधि इंडिया और ब्राडकास्ट इंजिनियरिंग कंसलटेंट्स आफ इंडिया (बेसिल) के साथ निगम का कर्मियों की सेवा लेना का जो अनुबंध था वह खत्म कर दिया है। साथ ही आदेश में कहा है कि सोमवार से विभाग इनको हाजिरी न लगाने दें। निगम अधिकारियों के अनुसार करीब दो हजार कर्मी इससे प्रभावित होंगे।

वहीं, एक अधिकारी ने बताया है चूंकि इन कंपनियों का अनुबंध खत्म हो गया था और पुन: अनुबंध के लिए पांच करोड़ से अधिक की राशि का मामला था। निगमायुक्त के पास केवल पांच करोड़ से अधिक की राशि के कार्य कराने का अधिकार नहीं है। ऐसे में स्थायी समिति की मंजूरी के बिना यह अनुबंध आगे नहीं बढ़ सकता था। जबकि स्थायी समिति का गठन हो नहीं पाया है।

इसको देखते हुए निगम ने अनुबंध को आगे नहीं बढ़ाया। वहीं, अचानक अनुबंध खत्म करने से यह कर्मी भी हैरान है। एक कर्मी ने नाम न प्रकाशित करने पर बताया कि हमे देर शाम को वाट्सएप ग्रुप पर निगम के आदेशों की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि हम आठ साल से निगम में इसी प्रकार से कार्य कर रहे थे। अब उम्र के इस पड़ाव पर हम कहा जाएंगे। उन्होंने कहा कि सोमवार को वह दफ्तर जाएंगे। साथ ही महापौर से भी मिलेंगे ताकि उनकी समस्या का समाधान हो सके।

भाजपा ने महापौर को घेरा

अनुबंधित कर्मियों को नौकरी से हटाने के मामले पर दिल्ली भाजपा ने महपौर डॉ. शैली ओबेराय का घेराव किया है। भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर और निगम पार्षद योगेश वर्मा ने दावा किया है महापौर ने ही अधिकारियों पर ही दवाब डालकर इस अनुबंध को खत्म कराया है जो कि निंदनीय है।

भाजपा नेताओं ने कहा है कि नगर निगम के अधिकांश पक्के सेवा कर्मी सेवानिवृत्त होते जा रहे हैं और विभिन्न विभागों की तरह उद्यान विभाग का लगभग सारा ग्राऊंड कार्य कांट्रैक्ट कर्मी चला रहे हैं। उन्होंने दावा किया यह कर्मी निगम पार्कों में तैनात थे। ऐसे में इन कर्मियों के न होने से निगम पार्कों और अन्य विभागों का कार्य प्रभावित होगा। भाजपा ने निगमायुक्त से मांग की है कि जनहित और मानवता के नाते इन कर्मियों का फिर से अनुबंध आगे बढ़ाया जाए।