Jiotag: जिओ टैगिंग की समय-सीमा पर आज फैसला ले सकता है निगम, 31 जनवरी तक करना था ये काम
निगम मार्च 2024 तक इसकी समय-सीमा बढ़ा सकता है। अभी तक निगम द्वारा संपत्तिकर के लिए अनिवार्य की गई जिओ टैंगिग की योजना पर 95 हजार के करीब लोगों ने ही इसे कराया है। इसमें ज्यादातर व्यावसायिक संपत्ति हैं जिनके जिओ टैंग करने का अभियान निगम स्वयं भी चला रहा है। रिहायशी संपत्तियों पर जिओ टैंगिग की संख्या उतनी नहीं हो रही है जितनी की होनी चाहिए।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के संपत्ति मालिकों को अपनी संपत्ति की जिओ टैंगिग करने की समय सीमा बढ़ाने पर आज निर्णय हो सकता है। इसको लेकर संपत्तिकर विभाग की बैठक होनी है। बैठक में निर्णय लिया जाएगा कि आगे कब तक इसकी समय-सीमा बढ़ानी है।
सूत्र बताते हैं कि निगम मार्च 2024 तक इसकी समय-सीमा बढ़ा सकता है। अभी तक निगम द्वारा संपत्तिकर के लिए अनिवार्य की गई जिओ टैंगिग की योजना पर 95 हजार के करीब लोगों ने ही इसे कराया है।
इसमें ज्यादातर व्यावसायिक संपत्ति हैं जिनके जिओ टैंग करने का अभियान निगम स्वयं भी चला रहा है। रिहायशी संपत्तियों पर जिओ टैंगिग की संख्या उतनी नहीं हो रही है जितनी की होनी चाहिए। वहीं, एप्पल फोन पर जिओ टैंगिंग में भी दिक्कत आ रही है। इसको देखते हुए निगम इस पर भी निर्णय ले सकता है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में करीब 35 लाख संपत्ति हैं। इसमें से 15 लाख लोग संपत्तिकर के लिए यूपिक पंजीकृत है। जबकि 13 लाख ही लोग संपत्तिकर जमा करते हैं। निगम ने घोषणा की है कि अगर कोई नागरिक अपनी संपत्ति का तय समय-सीमा में जिओ टैंगिग नहीं करेगा तो उसे अग्रिम कर पर मिलने वाली छूट को नहीं दिया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।