विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली समेत पूरे देश को मानसून ने किया कवर, लगातार चौथे साल जून में राजधानी में दी दस्तक; भारी बारिश का अनुमान

Published: Sun, 29 Jun 2025 10:10 PM (IST)Updated: Mon, 30 Jun 2025 04:04 AM (IST)

दिल्ली में मानसून ने रविवार को दस्तक दे दी जो सामान्य तिथि से दो दिन देरी से है। फिर भी ...और पढ़ें

लगातार चौथे साल जून में दिल्ली पहुंचा मानसून।
लगातार चौथे साल जून में दिल्ली पहुंचा मानसून।

HighLights

  1. दिल्ली में मानसून की दस्तक|
  2. कई क्षेत्रों में भारी वर्षा का अनुमान|
  3. दिल्ली-एनसीआर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी|

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। करीब एक सप्ताह के इंतजार के बाद रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में मानसून की दस्तक हो ही गई। समय से पूर्व आने की संभावनाओं के बीच यह तय तिथि से दो दिन देर से पहुंचा। हालांकि यह लगातार चौथा वर्ष है जब मानसून जून में ही पहुंच गया है। उम्मीद इस बार इस मानसून में अच्छी वर्षा होने की भी है।

दिल्ली में मानसून के आने की सामान्य तिथि 27 जून है। लेकिन 2010 से लेकर अभी तक 16 वर्षों के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो जून में मानसून ने सात बार (2013, 2015, 2018, 2020, 2022 व 2023) ही दस्तक दी है। यह आठवां साल है, जब मानसून जून में आया है। तीन बार (2013, 2020 व 2023 में) ही ऐसा हुआ है जब यह समय से पहले आ गया हो। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मध्य भारत में दस्तक देने के बाद ही मानसून दिल्ली में पहुंचता है।

दिल्ली एनसीआर समेत मानसून ने पूरे देश को कवर कर लिया

दूसरी तरफ मौसम विभाग के विज्ञानी डॉ नरेश कुमार ने बताया कि रविवार को दिल्ली एनसीआर समेत मानसून ने पूरे देश को कवर कर लिया है। जबकि पूरे देश के लिए सामान्य तिथि आठ जुलाई होती है। यह सामान्य से नौ दिन पहले हुआ है। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कई भागों में अगले सात दिनों तक भारी से बहुत भारी वर्षा के भी अनुमान है। झारखंड एवं ओडिशा में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी भी मौसम विभाग ने जारी की है।

मौसम विभाग के मुताबिक इस समय देश भर में बादल छाए हैं। खासतौर से उत्तर पश्चिमी इलाका। इसका कारण यह है कि लो प्रेशर एरिया बना हुआ है, घने बादल हैं। लो प्रेशर एरिया की वजह से मानसून की परिस्थितियां अनुकूल होती हैं। इसीलिए अब पूरा भारत कवर हो चुका है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर के लिए ऑरेंज अलर्ट

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर के लिए आरेंज अलर्ट है। यहां भी अनुमान है कि मध्यम स्तर से भारी वर्षा हो सकती है। दो तीन दिन तक यही अलर्ट रहने वाला है। दिल्ली/एनसीआर में दो जुलाई तक मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री तक यानी सामान्य से चार छह डिग्री कम रह सकता है। बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा, बिजली, और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रतिघंटा) का भी अनुमान जताया गया है।

2010 से 2025 तक 16 वर्षों में मानसून ने दिल्ली में कब- कब दी दस्तक

साल मानसून आगमन तिथि
2025 29 जून
2024 28 जून
2023 25 जून
2022 30 जून
2021 10 जुलाई
2020 25 जून
2019 5 जुलाई
2018 28 जून
2017 2 जुलाई
2016 2 जुलाई
2015 25 जून
2014 3 जुलाई
2013 16 जून
2012 7 जुलाई
2011 8 जुलाई
2010 5 जुलाई