विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Fire: मोहन गार्डन के तीन मंजिला मकान में लगी आग, दमकलकर्मियों ने बच्चे समेत दो को बचाया; राहत बचाव कार्य जारी

Published: Fri, 23 Feb 2024 12:09 PM (IST)

दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां एक तीन मंजिला मकान में ...और पढ़ें

आग लगने के बाद दमकल विभाग ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया।
आग लगने के बाद दमकल विभाग ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां एक तीन मंजिला मकान में आग लग गई।

आग लगते ही पूरी बिल्डिंग में हड़कंप मच गया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया।

दमकल कर्मचारियों ने यहां से बच्चे सहित दो को बचाया। दमकल विभाग की कुल छह गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है।

हालांकि अभी तक यह सूचना नहीं मिल सकी है कि आग कैसे लगी है।