Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चर्चित विधायक ने CM केजरीवाल के खिलाफ लगाए होर्डिंग्स, बताया- 'सबसे बड़ा लुटेरा'

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Thu, 04 Jul 2019 10:20 PM (IST)

    दिल्ली के कई इलाकों में लगे होर्डिंग्स के ऊपर की ओर लिखा है- खुद को सबसे बड़ा ईमानदार बताने वाला सबसे बड़ा लुटेरा निकला। ...और पढ़ें

    Hero Image
    चर्चित विधायक ने CM केजरीवाल के खिलाफ लगाए होर्डिंग्स, बताया- 'सबसे बड़ा लुटेरा'

    नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 (Delhi assembly Election-2020) में अभी कम से कम छह महीने का वक्त है, लेकिन अभी से राजनीतिक दल एक-दूसरे पर हमलावर हो गए हैं। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) ने पिछले दिनों आम आदमी पार्टी (aam aadmi party) सरकार  को घेरा था। अब इसी कड़ी में ताजा मामले में शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के राजौरी गार्डन सीट से संयुक्त विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली के लटियंस इलाकों के अलावा, अन्य स्थानों पर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विवादित होर्डिंग्स/पोस्टर्स लगवाए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया जा रहा है कि ये होर्डिंग्स बृहस्पतिवार लगाए गए हैं। इन होर्डिंग्स में आम आदमी पार्टी मुखिया और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कार्टून बनाकर उन्हें 'सबसे बड़ा लुटेरा' बताया गया है। बताया जा रहा है कि इन विवादित होर्डिंग्स/पोस्टर्स को विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने ही लगवाया है। इन होर्डिंग्स/पोस्टर्स के नीचे लिखा गया है- 'मनजिंदर सिंह सिरसा, विधायक, शिरोमणि अकाली दल'

    होर्डिंग्स में अरविंद केजरीवाल सरकार को लेकर लिखा गया है- 'जो कमरे पहुंच लाख रुपये के बनते थे, उन्हें 25 लाख में बनाया गया है।' होर्डिंग्स के ऊपर की ओर यह भी लिखा है- 'खुद को सबसे बड़ा ईमानदार बताने वाला सबसे बड़ा लुटेरा निकला। इन होर्डिंग्स को लुटियन जोन्स के साथ दिल्ली की सांस्कृतिक स्थली मंडी हाउस और पंत मार्ग समेत कई इलाकों में लगाया गया है।

    यहां पर बता दें कि मनजिंदर सिंह सिरसा इससे पहले भी कई बार अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के खिलाफ पोस्टर्स लगवा चुके हैं। इससे पहले मार्च, 2018 में भी राजौरी गार्डन से भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने तो अरविंद केजरीवाल की तस्वीर वाले पोस्टर सड़कों पर लगवा दिए थे। इस पोस्टर में लिखा गया था, 'मैं एक झूठा मुख्यमंत्री हूं।' इसके साथ ही केजरीवाल द्वारा विक्रम मजीठिया को लिखा गया पत्र भी छापा गया था। दिल्ली में कई जगह सड़कों पर ये पोस्टर देखने को मिले था। यहां पर बता दें कि मनजिंदर सिंह सिरसा ने 2017 में हुए उपचुनाव में जीत दर्ज की थी। 

    दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक