Delhi Metro: येलो लाइन में मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव, कई रूटों के लिए बदला समय; पढ़ें पूरी डिटेल्स
दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर 21 दिसंबर से 28 दिसंबर तक मेट्रो के परिचालन समय में बदलाव किया गया है। समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम के लिए सुबह में एक घंटा देरी से मेट्रो मिलेगी। मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम से समयपुर बादली के लिए आखिरी ट्रेन रात साढ़े नौ बजे के बाद उपलब्ध नहीं होगी। आगे विस्तार से पढ़िए पूरी खबर।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मेट्रो फेज चार के कॉरिडोर के निर्माण के कार्य के कारण दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने येलो लाइन पर मेट्रो परिचालन के समय में थोड़ा बदलाव किया है।
सुबह एक घंटा देरी से मिलेगी ट्रेन
इससे बुधवार से 28 दिसंबर तक समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम के लिए सुबह में एक घंटा देरी से मेट्रो उपलब्ध होगी।
आखिरी ट्रेन रात साढ़े नौ बजे तक मिलेगी
वहीं मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम से समयपुर बादली के लिए आखिरी ट्रेन रात साढ़े नौ बजे के बाद उपलब्ध नहीं होगी।
अंतिम ट्रेन रात में 10:45 बजे उपलब्ध होगी
डीएमआरसी ने एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है। जिसमें कहा गया है कि समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी गुरुग्राम के लिए पहली ट्रेन सुबह 7:02 से मिलेगी और अंतिम ट्रेन रात में 10:45 बजे उपलब्ध होगी। मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम से समयपुर बदली के लिए आखिरी ट्रेन रात में 9:30 बजे उपलब्ध होगी।
पहली ट्रेन सुबह 7:07 बजे मिलेगी
जहांगीरपुरी से समयपुर बदली के लिए पहली ट्रेन सुबह 7:07 बजे और रात में अंतिम ट्रेन 10:45 बजे उपलब्ध होगी। वहीं जहांगीरपुरी से मिलेनियम सिटी गुरुग्राम के लिए पहली ट्रेन सुबह 6:10 बजे उपलब्ध होगी।
रिठाला के लिए आखिरी ट्रेन रात 10:45 बजे तक ही मिलेगी
इसके अलावा रेड लाइन पर बुधवार से 31 दिसंबर तक शहीद स्थल नया बस अड्डा गाजियाबाद मेट्रो स्टेशन से रिठाला के लिए आखिरी ट्रेन रात 11 बजे की जगह रात 10:45 बजे ही उपलब्ध होगी। केशव पुरम से रिठाला के लिए आखिरी ट्रेन रात 11:30 बजे उपलब्ध होगी।
(अभी इस खबर में शुरुआती जानकारी है। अपडेट मिलने के बाद विस्तार से बताया जाएगा।)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।