Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Delhi Metro की येलो लाइन पर बाधित रहेंगी ट्रेन सेवाएं, यात्रियों को झेलनी पड़ेगी परेशानी; DMRC ने दिया अपडेट

    Updated: Thu, 10 Oct 2024 04:23 PM (IST)

    Delhi Metro Update दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन को लेकर ताजा अपडेट आया है। येलो लाइन पर 11 अक्टूबर को सुबह छह बजे के समय ट्रेन सेवाएं बाधित रहेंगी। इस दौरान करीब 30-40 मिनट के लिए यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दरअसल येलो लाइन पर पहली ट्रेन सेवा सुबह 0600 बजे के बजाय 0629 बजे शुरू होगी। पढ़िए पूरा अपडेट क्या है।

    Hero Image
    दिल्ली मेट्रो के येलो लाइन पर 11 अक्टूबर को सुबह के समय ट्रेन सेवा बाधित रहेंगी। फाइल फोटो

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi Metro New Update दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर यात्रा करने वाले यात्रियों को 11 अक्टूबर को परेशानी झेलनी पड़ेगी। रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ( डीएमआरसी DMRC) ने यात्रियों को सूचित किया है कि 11 अक्टूबर को येलो लाइन पर सुबह के समय आधा घंटे के लिए ट्रेने सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली मेट्रो के अनुसार, येलो लाइन (समयपुर बादली-मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम) पर विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर नियोजित रखरखाव गतिविधियों के हिस्से के रूप में लाइन पर ट्रेन सेवाओं को शुक्रवार (11 अक्टूबर 2024) की सुबह 06:25 बजे तक संक्षिप्त रूप से विनियमित किया जाएगा।

    सुबह छह बजे बाधित रहेंगी सेवाएं

    दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (डीएमआरसी DMRC) की माने तो शुक्रवार (11 अक्टूबर 2024) को विश्वविद्यालय से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम के लिए पहली ट्रेन सेवा सुबह 06:00 बजे के बजाय 06:29 बजे और कश्मीरी गेट से समयपुरबादली के लिए सुबह 06:00 बजे के बजाय 06:40 बजे शुरू होगी।

    विश्वविद्यालय के छोटे हिस्से से कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशनों के बीच और इसके विपरीत कोई ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं होगी। दो स्टेशन यानी विधानसभा और सिविल लाइन्स ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू होने तक यानी 06:25 बजे तक बंद रहेंगी।

    हालांकि, येलो लाइन Delhi Metro Yellow Line के शेष प्रमुख खंड मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम से कश्मीरी गेट और समयपुर बादली से विश्वविद्यालय स्टेशनों पर सामान्य ट्रेन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

    स्टेशनों और ट्रेनों के अंदर की जाएंगी घोषणाएं

    दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (डीएमआरसी DMRC) के अनुसार, 11 अक्टूबर को सुबह के समय यात्रियों को किसी भी असुविधा से बचने के लिए, इस रखरखाव अवधि के दौरान परिवर्तन के लिए ट्रेनों के गंतव्य और संबंधित प्लेटफार्मों के बारे में येलो लाइन पर स्टेशनों और ट्रेनों के अंदर घोषणाएं भी की जाएंगी।

    कुछ खास प्वाइंट्स-

    - येलो लाइन पर 11 अक्टूबर को सुबह करीब आधा घंटे के सेवाएं बाधित रहेंगी।

    - कश्मीरी गेट से समयपुरबादली के लिए सुबह 06:00 बजे के बजाय 06:40 बजे ट्रेन सेवा शुरू होगी।

    - यात्रियों को करीब आधा घंटे के लिए परेशानी झेलनी पड़ेगी।

    - दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने यात्रियों को पहले ही सूचित किया है।

    यह भी पढ़ें- दिल्लीवासियों के लिए अच्छी खबर, जनकपुरी से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन के बीच मेट्रो परिचालन को लेकर आया अपडेट

    दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि 11 अक्टूबर को येलो लाइन पर सुबह विश्वविद्यालय से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम के लिए पहली ट्रेन सेवा सुबह 06:00 बजे के बजाय 06:29 बजे और कश्मीरी गेट से समयपुरबादली के लिए सुबह 06:00 बजे के बजाय 06:40 बजे शुरू होगी।

    यह भी पढ़ें- Delhi Metro: फरीदाबाद के अजरौंदा मेट्रो से केबल चोरी, CCTV में चोरों का नहीं लगा सुराग; जताई गई अब ये आशंका