विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Metro Timing: रविवार को तड़के सवा तीन बजे से शुरू होगा मेट्रो का परिचालन, DMRC ने दिया अपडेट

Published: Thu, 17 Oct 2024 07:04 PM (IST)

रविवार को होने वाली दिल्ली हाफ मैराथन के कारण दिल्ली मेट्रो का परिचालन तड़के 315 बजे से शुरू होगा। एयरपोर्ट ...और पढ़ें

दिल्ली हाफ मैराथन के चलते रविवार को तड़के 3:15 बजे से शुरू होगी मेट्रो।
दिल्ली हाफ मैराथन के चलते रविवार को तड़के 3:15 बजे से शुरू होगी मेट्रो।

HighLights

  1. रविवार को तड़के सवा तीन बजे से मेट्रो का परिचालन होगा
  2. मैराथन में भाग लेने वाले धावकों के मेट्रो में सफर का किराया आयोजक भरेंगे

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली हाफ मैराथन के कारण रविवार को तड़के सवा तीन बजे से मेट्रो का परिचालन होगा। इस वजह से एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (नई दिल्ली-टर्मिनल तीन) और ग्रे लाइन (द्वारका-ढांसा बस स्टैंड) को छोड़कर अन्य सभी मेट्रो कॉरिडोर पर तड़के सवा तीन बजे से मेट्रो उपलब्ध होगी।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के अनुसार हाफ मैराथन में भाग लेने वाले धावकों के मेट्रो में सफर का किराया आयोजक भरेंगे। उनकी जरूरत के अनुसार डीएमआरसी क्यूआर कोड टिकट उपलब्ध कराएगा। धावक निःशुल्क मेट्रो में सफर कर सकेंगे।

15-20 मिनट के अंतराल पर मेट्रो का परिचालन

हाफ मैराथन में हिस्सा लेने वाले धावक आयोजकों से विशेष क्यूआर कोड वाले कलाई बैंड ले सकते हैं। तड़के सवा तीन से चार बजे तक 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो का परिचालन होगा। सुबह चार से छह बजे के बीच 20 मिनट के अंतराल पर मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी। सुबह छह बजे से सभी कॉरिडोर पर अपने निर्धारित समय से मेट्रो उपलब्ध होंगी।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

वहीं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी हाफ मैराथन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। हाफ मैराथन के मद्देनजर रविवार को सुबह 11 बजे तक दक्षिण और मध्य दिल्ली में यातायात प्रभावित रहेगा। एडवाइजरी के अनुसार, दिल्ली हाफ मैराथन में 35,000 से अधिक प्रतिभागियों के भाग लेने की उम्मीद है, जिसे सुबह 4.45 बजे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

हाफ मैराथन की टाइमिंग

हाफ मैराथन ओपन और पुलिस कप 21.09 किलोमीटर सुबह 5 बजे जेएलएन स्टेडियम से शुरू होगा। एलीट एथलीट पुरुष और महिला (भारतीय और अंतरराष्ट्रीय) हाफ मैराथन 21.09 किलोमीटर सुबह 6.50 बजे जेएलएन स्टेडियम परिसर से शुरू होगी। एडवाइजरी में कहा गया है कि ओपन हाफ मैराथन (10 किमी) सुबह 7.30 बजे संसद मार्ग पर जीवन दीप बिल्डिंग से शुरू होगी।

एडवाइजरी में कहा गया है कि यात्रियों से अनुरोध है कि वे फिटनेस के इस उत्सव में सहयोग करें और दिल्ली हाफ मैराथन के आसपास की सड़कों और जंक्शनों से बचें तथा ऊपर बताए गए सुझाए गए मार्गों से यात्रा करें।

यह भी पढ़ेंः Delhi Metro में पॉकेटमार की जमकर धुनाई, बाल पकड़कर जड़े थप्पड़; Video वायरल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।