Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Metro सफर का डरावना एक्सपीरियंस... महिला ने सोशल मीडिया पर बताई आपबीती; सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल

    Updated: Thu, 12 Jun 2025 10:04 AM (IST)

    दिल्ली में एक महिला ने सोशल मीडिया पर आपबीती साझा की है जिसके अनुसार रात 10 बजे मेट्रो से उतरने के बाद दो आदमियों ने उसका पीछा किया। महिला राजीव चौक म ...और पढ़ें

    Hero Image
    दिल्ली मेट्रो का एक्सपीरियंस साझा किया। फाइल फोटो

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक रेडिट पोस्ट खूब वायरल हो रही है। वायरल पोस्ट में एक महिला यह बताती है कि रात में करीब 10 बजे दिल्ली मेट्रो से उतरने के बाद दो आदमियों ने उसका पीछा किया। वहीं, इस घटना से दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के लेकर सवाल भी उठ रहा है।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये है मामला

    दरअसल, दिल्ली की एक महिला ने सोशल मीडिया पर अपना मेट्रो में सफर करने का एक्सपीरियंस साझा किया है। जो काफी डरावना है। पीड़ित महिला ने रेडिट पर लिखा कि वह रात में करीब 10 बजे राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से मेट्रो में चढ़ी और अपने घर की ओर जा रही थीं। 

    महिला की पोस्ट के अनुसार, स्टेशन पर उतरने के बाद दो लड़कों ने उसका पीछा किया। हालांकि, शुरू में महिला को लगा कि शायद वे लड़के भी उसी ओर जा रहे होंगे। लेकिन रास्ता बदलने के बाद भी उन्होंने पीछा किया। पोस्ट के अनुसार, महिला ने तेज चलना शुरू किया तो वे लड़के भी तेज चलने लगे थे। इसी बीच महिला को ऑटो स्टैंड पर एक पुलिस वाला दिखाई दिया, जिसके बाद वह पुलिसकर्मी के पास पहुंच गई। महिला ने पुलिस वाले से कहा, सर प्लीज यहीं रहिए कोई मेरा पीछा कर रहा है। इसके बाद पुलिसकर्मी को देखकर वे लड़के वहां से भाग गए। 

    महिला ने लिखा कि अगर वहां पुलिस वाला नहीं होता तो मैं सोच भी नहीं सकती है कि क्या हो सकता था। आगे लिखा कि वह वाकई काफी डरावना था।