Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Metro: लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन पर चलती ट्रेन के आगे कूदा शख्स, हुई मौत; रेल सेवाएं रहीं बाधित

    Updated: Mon, 23 Sep 2024 10:32 PM (IST)

    दिल्ली मेट्रो में एक यात्री के ट्रेन के आगे कूद जाने से सेवाएं बाधित हो गईं। घायल यात्री को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। कुछ समय के लिए विश्वविद्यालय-कुतुब मीनार के बीच ट्रेन सेवाओं को रोकना पड़ा जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। शाम 6.15 बजे सामान्य ट्रेन सेवाएं बहाल कर दी गईं।

    Hero Image
    लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन पर एक यात्री मेट्रो ट्रेन के आगे कूद गया। (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल पर ट्रेन सेवाएं उस समय बाधित हो गईं, जब लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन पर एक यात्री मेट्रो ट्रेन के आगे कूद गया। घायलावस्था में उसे आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान राजस्थान के अलवर निवासी देवेंद्र कुमार (28 वर्ष) के तौर पर की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डीएमआरसी के अधिकारी के मुताबिक, शाम 5.47 बजे लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन (समयपुर बादली की ओर जाने वाली) ट्रेन के आगे एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी। गनीमत रही उस समय मेट्रो रेल की रफ्तार बहुत धीमी थी। यात्री को मेट्रो में तैनात जवानों मदद से निकाला गया और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने शख्स को मृत घोषित कर दिया।

    कुछ समय के लिए यातायात रही बाधित

    इस दौरान विश्वविद्यालय-कुतुब मीनार के बीच ट्रेन सेवाओं को कुछ समय के लिए रोका गया, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। हालांकि शाम 6.15 बजे सामान्य ट्रेन सेवाएं बहाल कर दी गईं।

    यह भी पढ़ेंः Delhi Metro के फेज 4 के कॉरिडोर पर दौड़ेगी बिना ड्राइवर की ट्रेन, जल्द दिल्ली पहुंचेंगे कोच