Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Delhi Metro Fire: त्रिलोकपुरी मेट्रो स्टेशन पर लगी आग, ट्रेन सेवाएं रहीं बाधित; दमकलकर्मियों ने पाया काबू

    Updated: Mon, 09 Jun 2025 03:48 PM (IST)

    दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर त्रिलोक पुरी-संजय लेक मेट्रो स्टेशन के पास एक कमरे में आग लगने से सोमवार को सेवाएं बाधित हुईं। धुएं के कारण सिग्नलिंग में गड़बड़ी हुई जिससे ट्रेनों को 25 किमी प्रति घंटे की सीमित गति से चलाया गया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया और सिग्नलिंग को बहाल करने के प्रयास जारी हैं। यात्रियों को लगातार अपडेट दिया जा रहा है।

    Hero Image
    दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर ट्रेन सेवाएं सोमवार को थोड़ी देर के लिए प्रभावित रही।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर ट्रेन सेवाएं सोमवार को कुछ समय के लिए बाधित रही। डीएमआरसी के मुताबिक, त्रिलोक पुरी-संजय लेक मेट्रो स्टेशन के एक कमरे में आग लगने और धुआं निकलने के कारण मजलिस पार्क से शिव विहार रूट पर ट्रेन सेवाएं सुबह 11:20 बजे से कुछ समय के लिए प्रभावित रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डीएमआरसी के मुताबिक, धुआं निकलने  के कारण से स्टेशन पर सिग्नलिंग/एएफसी सिस्टम में गड़बड़ी उत्पन्न हुई, जिसके कारण ट्रेनों को निम्न तरीके से संचालित किया गया:

    • त्रिलोकपुरी-संजय लेक स्टेशन पर दोनों दिशाओं से आने वाली ट्रेनें फिलहाल सिग्नलिंग न मिल पाने के कारण 25 किलोमीटर प्रति घंटे की सीमित गति से चल रही है।
    • पिंक लाइन के बाकी हिस्सों पर ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।
    • यात्रियों को ट्रेन सेवाओं के बारे में अपडेट करने के लिए स्टेशन परिसर और ट्रेनों के अंदर लगातार घोषणाएं की जा रही है।

    डीएमआरसी के मुताबिक, दिल्ली अग्निशमन सेवा कर्मियों की मदद से धुआं पर काबू पा लिया गया है और प्रभावित सेक्शन में सिग्नलिंग/एएफसी को बहाल करने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि मौके पर दमकल की 4 गाड़ियां पहुंची थी।