Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्लीवाले ध्यान दें! बदल गई रविवार को मेट्रो की टाइमिंग, इन लाइनों पर हो सकती है दिक्कतें

    Updated: Sat, 05 Jul 2025 10:29 PM (IST)

    दिल्ली मेट्रो ने घोषणा की है कि चौथे चरण के एकीकरण कार्यों को तेज करने के लिए रविवार को पिंक और येलो लाइन की कुछ सेवाएं देर से शुरू होंगी। पिंक लाइन पर सेवाएं सुबह 8 बजे और येलो लाइन पर जहांगीरपुरी से समयपुर बादली खंड पर सुबह 7 बजे से शुरू होंगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना नए समय के अनुसार बनाएं।

    Hero Image
    दिल्ली मेट्रो के दो लाइनों पर रविवार को परिचालन की बदली टाइमिंग।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने घोषणा की है कि मेट्रो के चौथे चरण (फेज-4) के एकीकरण कार्यों को तेज करने के लिए 6 जुलाई (रविवार) को पिंक लाइन और येलो लाइन की कुछ सेवाएं देर से शुरू होंगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना नए समय के अनुसार बनाएं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन लाइनों पर किया गया बदलाव

    पिंक लाइन पर मेट्रो सेवाएं रविवार को सुबह 7 बजे के बजाय 8 बजे से शुरू होंगी। यह बदलाव फेज-4 के तकनीकी कार्यों को पूरा करने के लिए किया जा रहा है। इस लाइन पर 59.24 किलोमीटर की दूरी में 38 स्टेशन हैं, जो उत्तरी दिल्ली के मजलिस पार्क से लेकर शिव विहार तक जाती है। यह दिल्ली की सबसे लंबी मेट्रो लाइन है और रिंग रोड के साथ-साथ चलती है।

      

    येलो लाइन के जहांगीरपुरी से समयपुर बादली खंड पर मेट्रो सेवाएं सुबह 6 बजे के बजाय 7 बजे से शुरू होंगी। यह खंड मिलेनियम सिटी सेंटर (गुड़गांव) से समयपुर बादली तक चलने वाली येलो लाइन का हिस्सा है। इस लाइन की कुल लंबाई 49.31 किलोमीटर है और इसमें 37 स्टेशन हैं, जो उत्तरी दिल्ली से लेकर गुड़गांव तक कनेक्टिविटी प्रदान करती है।

    अन्य लाइनों पर कोई बदलाव नहीं

    डीएमआरसी ने स्पष्ट किया है कि बाकी सभी मेट्रो लाइनों (जैसे रेड, ब्लू, वायलेट, आदि) पर रविवार को सेवाएं सामान्य समय-सारिणी के अनुसार चलेंगी। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे पिंक और येलो लाइन पर सुबह की यात्रा के लिए समय में बदलाव को ध्यान में रखें।