Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली मेट्रो में जरा संभल कर! सफर करनेवाले 2,320 पुरुष यात्रियों पर लगा जुर्माना; जानें क्या है वजह

    Updated: Sat, 19 Jul 2025 09:24 PM (IST)

    दिल्ली मेट्रो ने 2024-25 में महिला कोच में सफर करने वाले 2320 पुरुष यात्रियों पर जुर्माना लगाया है। सबसे अधिक 443 पुरुष यात्रियों पर मई में जुर्माना लगा। मेट्रो में उद्घोषणा के बावजूद कई पुरुष यात्री महिला कोच में सफर करते हैं जिस पर 250 रुपये का जुर्माना है। यह कार्रवाई फ्लाइंग स्क्वायड टीम और सीआईएसएफ के जवानों ने की।

    Hero Image
    मेट्रो के महिला कोच में सफर करने वाले 2320 पुरुष यात्रियों पर जुर्माना।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने एक वर्ष में मेट्रो के महिला कोच में सफर करने 2320 पुरुष यात्रियों के खिलाफ जुर्माना ठोका है। डीएमआरसी के अनुसार इन पुरुष यात्रियों के खिलाफ वर्ष 2024-25 में जुर्माना किया गया था। मेट्रो की फ्लाइंग स्क्वायड टीम व सीआइएसएफ के जवानों ने औचक निरीक्षण में उन पुरुष यात्रियों को महिला कोच में सफर करते हुए पकड़ा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेट्रो में पहला कोच महिलाओं के लिए आरक्षित होता है। इस महिला कोच में पुरुष यात्रियों का सफर करना वर्जित होता है। इसलिए महिला कोच में पुरुष यात्रियों का सफर करना गैर कानूनी है। महिला कोच में पुरुष यात्रियों के सफर करने पर 250 रुपये जुर्माना है।

    मई के माह में सबसे अधिक 443 पुरुष यात्रियों के खिलाफ जुर्माना

    डीएमआरसी का कहना है कि वर्ष 2024-25 में मई के माह में सबसे अधिक 443 पुरुष यात्रियों के खिलाफ जुर्माना लगाया गया था। इसके अलावा अप्रैल में 419 और सितंबर में 397 पुरुष यात्रियों के खिलाफ जुर्माना किया गया था। मेट्रो में उद्घोषणा भी की जाती है कि महिला कोच में पुरुष यात्रियों का सफर करना गैर कानूनी है। फिर भी कई पुरुष यात्री महिला कोच में सफर करते देखे जाते हैं।