यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi News: दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पड़ी मिली मर्सिडीज कार, बंगाल का है रजिस्ट्रेशन नंबर
सैनिक फार्म इलाके में रविवार को एक मर्सिडीज जीएलएस350डी कार दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में लावारिस पड़ी मिली। कार की पंजीकरण संख्या ...और पढ़ें

दक्षिणी दिल्ली, जागरण संवाददाता। सैनिक फार्म इलाके में रविवार को एक मर्सिडीज जीएलएस350डी कार दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में लावारिस पड़ी मिली। कार की पंजीकरण संख्या बंगाल की है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में ले लिया। जांच में पता चला है कि कार एक महिला चला रही थी।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर छानबीन कर रही है। पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि रविवार तड़के 3.15 बजे एक महिला ने मर्सिडीज कार के दुर्घटनाग्रस्त स्थिति में खड़े होने की जानकारी पुलिस को दी।

बंगाल का है कार का नंबर
हालांकि, महिला को दुर्घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि कार के अंदर कोई नहीं है। कार दीवार से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ी थी। पुलिस ने बताया कि पंजीकरण नंबर के आधार पर छानबीन की गई तो पता चला कि कार बंगाल के कोलकाता के एक्टिव एकड़ स्थित टावर छह के रहने वाले के नाम से पंजीकृत है।
महिला चला रही थी कार
आगे की छानबीन में पता चला कि घटना के वक्त कार एक महिला चला रही थी। अधिक बारिश होने की वजह से महिला कार पर नियंत्रण नहीं रख पाई और असंतुलित होकर कार दीवार से जा टकराई। पुलिस ने बताया कि घटना में किसी के घायल होने सूचना नहीं मिली है। फिलहाल इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।