Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Schools: अब MCD के स्कूलों का प्रतिदिन होगा निरीक्षण, निगरानी के लिए बनाई गई अलग सेल

    By Nihal SinghEdited By: Abhi Malviya
    Updated: Sat, 26 Aug 2023 04:35 PM (IST)

    दिल्ली नगर निगम के स्कूलों को ठीक करने के साथ ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए अब स्कूलों का प्रतिदिन निरीक्षण होगा। साथ ही इसकी निगरानी होगी। इसके लिए एमसीडी ने एक निरीक्षण निगरानी सेल का गठन कर दिया है। इसमें पांच सदस्य बनाए गए है। इसमें अतिरिक्त शिक्षा निदेशक उप निदेशक प्रशासनिक अधिकारी मेंटर शिक्षक और डाटा एंट्री आपरेटर की नियुक्ति की गई है।

    Hero Image
    दिल्ली नगर निगम के पास 1534 स्कूल हैं।

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली नगर निगम के स्कूलों को ठीक करने के साथ ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए अब स्कूलों का प्रतिदिन निरीक्षण होगा। साथ ही इसकी निगरानी होगी। इसके लिए एमसीडी ने एक निरीक्षण निगरानी सेल का गठन कर दिया है। इसमें पांच सदस्य बनाए गए है। इसमें अतिरिक्त शिक्षा निदेशक, उप निदेशक, प्रशासनिक अधिकारी, मेंटर शिक्षक और डाटा एंट्री आपरेटर की नियुक्ति की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह टीम स्कूल निरीक्षकों और मेंटर शिक्षकों द्वारा किए गए निरीक्षण की रिपोर्ट तैयार करेंगे। निगम का दावा तो इससे शिक्षा व्यवस्था को ठीक करने का है, लेकिन शिक्षकों को डर है कि निरीक्षण के नाम पर कहीं, शोषण न होने लग जाए।

    निगम स्कूलों में सुधार करने का जोर

    दिल्ली नगर निगम के पास 1534 स्कूल हैं। साथ ही आठ लाख से ज्यादा विद्यार्थी अध्ययन भी करते हैं। चूंकि निगम में सत्ता परिवर्तन के बाद सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी सरकार का जोर दिल्ली सरकार की तर्ज पर निगम स्कूलों में सुधार करने का है। इसके लिए स्कूलों में कोई कमी हो तो वह मुख्यालय स्तर आए इसके लिए प्रतिदिन के आधार पर निरीक्षण की जिम्मेदारी तय की गई है। स्कूलों में आए निरीक्षण को देखने का जिम्मा निगरानी सेल का भी होगा।

    स्कूल के निरीक्षण की जो रिपोर्ट आएगी उसकी प्रतिदिन रिपोर्ट मुख्यालय स्तर में दी जाएगी। इसके बाद अगर, सुझाव या कमियां स्कूलों के निरीक्षण की कमी आएगी। उसके बाद यह निगरानी सेल भी निरीक्षण करेगी। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को स्थिति से रुबरू कराएगी।

    निगम के एक अधिकारी ने बताया कि स्कूलों में मरम्मत से लेकर स्कूलों को सुधारने का कार्य चल रहा है। इतना ही नहीं विशेष स्कूलों को बनाने के लिए विभाग योजना पर कार्य कर रहा है। दिल्ली सरकार की तर्ज पर निगम के स्कूलों को एक्सीलेंस स्कूल बनाया जाने की योजना है। इस पर भी गंभीरता से कार्य चल रहा है।

    यह है निरीक्षण निगरानी सेल

    • -मुक्तमय मंडल, अतिरिक्त शिक्षा निदेशक
    • -सुरेंद्र कुमार भंदोरिया, उप निदेशक
    • -किरण, प्रशासनिक अधिकारी
    • -कुमार अखिलेश, मेंटर शिक्षक
    • -राकेश कुमार, डाटा एंट्री आपरेटर

    रिपोर्ट इनपुट- निहाल सिंह