Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Delhi MCD: दिल्ली के लोग इन दो समस्याओं से रहते हैं अधिक परेशान, निगम के पास पहुंचती है सबसे अधिक शिकायतें

    By Vinay Kumar TiwariEdited By:
    Updated: Sun, 14 Aug 2022 05:29 PM (IST)

    Delhi MCD ज्यादातर शिकायतें साफ-सफाई की समस्या से लेकर अवैध निर्माण और निगम अधिकारियों और कर्मचारियों के भ्रष्ट आचरण को लेकर हैं। अब तक निगम को करीब 9 ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    Delhi MCD: एकीकरण के बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर निगम ने गठित किया था सेल

    नई दिल्ली [निहाल सिंह]। Delhi MCD: एकीकृत निगम में भी लोगों की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। यही वजह है कि लगातार निगम को रोजाना शिकायतें मिल रही है। हैरानी की बात है कि भ्रष्टाचार शिकायत सेल पर आने वाले शिकायतों में 20 प्रतिशत शिकायतें तो निगम अधिकारियों और कर्मचारी की लापरवाही और भ्रष्टाचार की आ रही है। यानि निगम को आने वाली हर पांचवी शिकायत निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ ही है।

    ज्यादातर शिकायतें साफ-सफाई की समस्या से लेकर अवैध निर्माण और निगम अधिकारियों और कर्मचारियों के भ्रष्ट आचरण को लेकर हैं। अब तक निगम को करीब 950 शिकायतें मिली है। जिसमें 190 के करीब शिकायतें निगम अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ हैं। जिन पर जांच के लिए निगम ने संबंधित विभागों को भेज दिया है। जांच में दोषी पाए जाने पर इन कर्मचारियों के लिए निलंबन तक की कार्रवाई हो सकती है।

    एकीकृत निगम के गठन के बाद केंद्रीय एजेंसियों द्वारा लगातार कर्मचारी रंगे हाथ पकड़े जा रहे थे। पूर्वी दिल्ली से लेकर दक्षिणी और उत्तरी दिल्ली में सीबीआइ और भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने इस कर्मचारियों को अवैध निर्माण और अन्य गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर रंगे हाथ पकड़ लिया था। दक्षिणी दिल्ली में तो एक कर्मचारी प्रति लेंटर तीन लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। जिसे सीबीआइ ने गिरफ्तार कर लिया था।

    इसे देखते हुए उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर निगम ने भ्रष्टाचार शिकायत सेल (सीसीसी) का गठन किया था। 12 जून को गठित किए गए सीसीसी की जिम्मेदारी अतिरिक्त आयुक्त (मुख्यालय) को इसकी देख-रेख की जिम्मेदारी दी गई थी। सीसीसी को अब तक करीब 950 शिकायतें मिली है। अधिकारियों के मुताबिक सीसीसी को मिलने वाली शिकायतों में से 20 प्रतिशत शिकायतें निगम अधिकारियों को लेकर हैं। अन्य शिकायतें साफ-सफाई, अतिक्रमण आदि को लेकर हैं।

    सीसीसी में आई शिकायत पर कर्मचारी हो चुके हैं निलंबित

    निगम की सीसीसी पर आई शिकायत के आधार पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना के दिशा-निर्देश पर निगम ने छह अधिकारियों और कर्मचारियों के निलंबन की कार्रवाई की है। इसमें अधीक्षण अभियंता से लेकर जोनल इंस्पेक्टर तक के अधिकारी शामिल थे। सीसीसी पर आई शिकायतों को बेहद गोपनीय तरीके से विभागों के अध्यक्ष व अतिरिक्त आयुक्तों के पास भेजा जा रहा है। विभागाध्यक्षों को भी इस मामले समयबद्ध तरीके से जांच करके अपनी रिपोर्ट देनी है।

    कैसे कर सकते हैं शिकायत

    निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की शिकायत ई-मेल के साथ टेलिफोन नंबर या डाक से की जा सकती है। इसमें निगम ने अतिरिक्त आयुक्त की निगरानी में अतिरिक्त उपायुक्त (मुख्यालय) को इसका प्रभारी बना रखा है। निगम द्वारा जारी नंबर 011-23225231 पर फोन करके या फिर ई-मेल पर शिकायत कर सकते हैं।