Delhi MCD Govt Job: दिल्ली नगर निगम में कैसे नियमित होंगे 10,000 सफाई कर्मचारी, MCD ने बताया पूरा प्लान
Delhi MCD Govt Job दिल्ली नगर निगम (municipal corporation of delhi) के अस्थाई सफाई कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर आ रही है। दिल्ली नगर निगम ने च ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली नगर निगम के 308 सफाई कर्मचारियों के नियमितिकरण से दस हजार सफाई कर्मचारियों के नियमित होने का रास्ता खुल गया है। इस बाबत दिल्ली नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि समयबद्ध तरीके से इन कर्मियों को नियमित किया जाएगा।
इसमें 1998 से 2000 के बीच नियुक्त हुए सात हजार तो करुणामूलक आधार पर दो हजार कर्मियों को नियमित किया जाना है। यह कर्मी 20 वर्ष से अधिक समय से नियमित होने की राह देख रहे थे, जिसके लिए सफाई कर्मचारी संगठनों ने हड़ताल से प्रदर्शन तक किए थे।
लगे जय श्रीराम के नारे
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने जब निगम मुख्यालय में कर्मियों को नियमित होने के नियुक्ति पत्र वितरित करने शुरू पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा और जय श्री राम के नारे लगने लगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2012 में दिल्ली नगर निगम को जब तीन हिस्सों में बांटा गया था तो भाजपा के शासन के दौरान 13360 कर्मचारी नियुक्त किए गए थे। अब करीब 10 हजार सफाई कर्मचारी पक्के होंगे जिसके लिए दिल्ली नगर निगम बधाई की पात्र है।
एमसीडी ने किया 3 समस्याओं का निवारण
उन्होंने बताया कि एमसीडी ने तीन प्रमुख समस्याओं का निवारण किया है। पहला-एमसीडी के अस्पतालों में विशेष विंडो से सफाई कर्मियों का इलाज प्राथमिकता से किया जा रहा है। दूसरा-लेफ्ट आउट कर्मचारियों का पक्का करना, तीसरा- करूणामूलक आधार पर लगे सफाई कर्मचारियों को पक्का करने का काम निगम कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोग मजाक में कहते हैं कि दिल्ली में तीन कूड़े के पहाड़ बन गए तो यह बने जभी तब निगम ने घर-घर कालोनी से कूड़ा उठाकर साफ किया।
मार्च 2024 तक खत्म हो जाएंगे कूड़े के पहाड़
वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इन कूड़े के पहाड़ों को खत्म करने का समाधान किया। इन कूड़े के पहाड़ों पर 280 लाख मीट्रिक टन कचरा था, जिसमें से निगम ने 77 लाख टन कचरा हटा दिया है। मार्च 2024 तक यह कूड़े के पहाड़ पूरी तरह खत्म हो जाएंगे।
कर्मियों को किया जाएगा चरणबद्ध तरीके से नियमित
दिल्ली नगर निगम के विशेष अधिकारी अश्वनी कुमार ने कहा कि किसी भी शहर की पहचान उसकी सफाई व्यवस्था होती है और दिल्ली की सफाई व्यवस्था में हमारे सफाई कर्मचारी परिवर्तन लेकर आए हैं। एमसीडी आयुक्त ज्ञानेश भारती ने सफाई कर्मियों को निगम की रीड की हड्डी बताते हुए कहा कि हर समय कर्मचारियों ने हमारी लाज रखी है। कोरोना में जो सेवा की वह दिल्ली वालों ने देखी है, इसलिए हम कर्मियों को समयबद्ध तरीके से नियमित करेंगे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।