Delhi MCD Election Result: AAP की जीत से कार्यकर्ताओं में दौड़ी खुशी की लहर, ढोल नगाड़ों संग झूमते दिखे लोग
Delhi MCD Election Result 2022में AAP की जीत से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ी है। AAP के पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ झूमते दिखे। मुख्यमंत्री केजरीवाल दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त किया है।

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। Delhi MCD Election Result 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी हैं। AAP के पार्टी मुख्यालय से लेकर सड़कों तक कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ झूमते हुए नजर आए। इस जीत के लिए मुख्यमंत्री केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त किया है।
आम आदमी पार्टी की जीत का जश्न मनाने में पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्डा भी कार्यकर्ताओं के साथ झूमते दिखे। बता दें AAP ने राघव चड्डा को मीडिया में भाजपा के सवाल को जवाब देने के लिए तैनात किया जाता है। इस भूमिका में उनका प्रदर्शन काफी सराहा जाता है।
कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर फिल्मी गानों में थिरकने का फैसला किया। कई कार्यकर्ताओं ने AAP के झंडे और टोपी लगाकर जश्न मानाया।
मुख्यमंत्री केजरीवाल की तरह ही लोगों ने अपने बच्चों को कपड़े पहनाकर डांस कराया। इन बच्चों को लेकर भीड़ अलग आकर्षण रहा।
सही साबित हुए थे एग्जिट पोल के नतीजे
बता दें कि एग्जिट पोल में दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए AAP की जीत की भविष्यवाणी कर दी गई थी। कई एग्जिट पोलों में दावा किया गया था कि AAP करीब 130 सीटों में विजयी होगी। 7 दिसंबर को जब नतीजे आए तो कमोबेश यही देखने को मिला। इस जीत के बाद केजरीवाल आप मुख्यालय से कहा कि दिल्ली की जनता ने अपने बेटे को इसे साफ करने की जिम्मेदारी सौंपी है।
भाजपा ने भी लगाया था एड़ी चोटी का जोर
बता दें कि इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने भी एड़ी चोटी का जोर लगाया था। चुनाव में कड़ी टक्कर देने के बाद भाजपा की ओर की ओर से उनके मेयर के लिए ताल ठोकी गई है। भाजपा की ओर से अमित मालवीय ने कहा की चंडीगढ़ की तर्ज पर दिल्ली में भाजपा का मेयर चुना जा सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।