विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi MCD Election: कड़ी सुरक्षा के पहरे में रहेंगी EVM, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी; बुधवार को होगी मतगणना

By Nihal SinghEdited By: Geetarjun
Published: Sun, 04 Dec 2022 10:14 PM (IST)

दिल्ली नगर निगम का चुनाव (Delhi Municipal Corporation Election 2022) संपन्न होने के बाद अब सभी को मतगणन का इंतजार ...और पढ़ें

कड़ी सुरक्षा के पहरे में रहेंगी EVM, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी
कड़ी सुरक्षा के पहरे में रहेंगी EVM, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली नगर निगम का चुनाव (Delhi Municipal Corporation Election 2022) संपन्न होने के बाद अब सभी को मतगणन का इंतजार है। दिल्ली के विभिन्न इलाकों में 42 स्थानों पर स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच वाहनों से ईवीएम को स्ट्रांग रुम तक ले जाया गया।

स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा कराने के बाद चुनाव कर्मियों ने राहत की सांस ली, क्योंकि जरा भी गड़बड़ी उनकी नौकरी को खतरें में डाल सकती है। स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिनसे इनकी निगरानी होगी। अब यह ईवीएम त्री स्तरीय सुरक्षा के बीच मतगणना तक रहेंगी। पहले व दूसरे स्तर की सुरक्षा अर्धसैनिक बलों के हवाले रहेगी जबकि तीसरे स्तर की सुरक्षा स्थानीय पुलिस के हवाले रहेगी।

पोस्टल बैलेट की पहले होगी मतगणना

सात दिसंबर को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। जिसमें सबसे पहले पोस्टल बैलेट के मतों की गणना होगी। इसके बाद ईवीएम के मतों को गिना जाएगा। जो विजयी दल होगा उसको रिटर्निंग आफिसर मतगणना केंद्र पर ही विजयी सर्टिफिकेट दे देंगे। जिन स्थानों पर मतगणना केंद्र बनाए गएहैं उसमें ज्यादातर शैक्षणिक संस्थान जैसे स्कूल, कालेज व सरकारी कार्यालय हैं। सर्वाधिक मतगणना केंद्र उत्तरी जिले में बनाए गए हैं। यहां आठ मतगणना केंद्र हैं। जबकि सबसे कम नई दिल्ली जिले में हैं यहां दो मतगणना केंद्र हैं। पूर्वी दिल्ली में पांच मतगणना केंद्र हैं।

1349 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए रविवार शाम (4 दिसंबर) को मतदान संपन्न हो गया। सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ था, जो शाम तक चला था। 1349 प्रत्याशियों की किस्मत पर ईवीएम में बंद हो गई है। अब वोटों की गिनती सात दिसंबर को होगी। उस दिन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। 2 दिसंबर को चुनाव प्रचार थम गया था। उससे पहले कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और भाजपा के प्रत्याशियों ने जमकर प्रचार किया था।

ये भी पढ़ें- Delhi MCD Election 2022: शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ दिल्ली नगर निगम चुनाव, अब 7 दिसंबर का करें इंतजार

साढ़े पांच बजे तक पड़े 50 प्रतिशत वोट

साढ़े पांच बजे तक दिल्ली के सभी 250 वार्डों 50 प्रतिशत मतदान हुआ। सभी वार्डों का मतदान का आंकड़ा देर शाम तक आ जाएगा। 2017 के मतदान में यह आंकड़ा 53 प्रतिशत था।

ये भी पढ़ें- Delhi MCD Election: फर्जी वोट डालने की कोशिश में 36 लोग गिरफ्तार, किसी दूसरे का वोटर ID लेकर पहुंचे थे बूथ पर