Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi MCD Election 2022: 5 दिसंबर तक एक्जिट पोल नहीं दिखा सकेंगे TV चैनल, जानिये- इसका गुजरात चुनाव से कनेक्शन

    By Jp YadavEdited By:
    Updated: Wed, 30 Nov 2022 11:02 AM (IST)

    Delhi MCD Election 2022 गुजराज विधानसभा चुनाव के तहत आगामी 05 दिसंबर को मतदान होगा। ऐसे में दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के एक्जिट पोल पर 5 दिसंबर रोक लगा दी है। इसका उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Hero Image
    Delhi MCD Election 2022 TV चैनल नहीं दिखा सकेंगे एक्जिट पोल

    नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए चुनाव प्रचार अंतिम चरण में पहुंच गया है। मतदान से दो दिन पहने यानी शुक्रवार शाम को 5 बजे प्रचार पूरी तरह से थम जाएगा। इसके बाद डोर टू डोर कैंपेन के जरिये ही प्रचार किया जा सकेगा। इसके साथ ही अन्य राज्यों से चुनाव प्रचार के लिए आए प्रवासी नेताओं को दिल्ली छोड़ने होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    TV चैनल नहीं दिखा सकेंगे एक्जिट पोल

    इस बीच दिल्ली राज्य चुनाव आयोग (Delhi State Election Commission) ने एक अहम फैसला लेते हुए दिल्ली नगर निगम के चुनाव के पांच दिसंबर तक एक्जिट पोल दिखाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके तहत टेलीविजन समाचार चैनल 5 दिसंबर की शाम तक एक्जिट पोल नहीं दिखा सकेंगे। 

    गुजरात में मतदान के मद्देनजर लिया फैसला

    बताया जा रहा है कि दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने गुजरात चुनाव के मद्देनजर यह अहम निर्णय लिया है। आयोग के मुताबिक आगामी चार दिसंबर को दिल्ली में एमसीडी चुनाव के मद्देनजर 250 वार्ड पर वोट डाले जाएंगे और इसके ठीक अगले दिन यानी पांच दिसंबर को गुजरात में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में निष्पक्ष चुनाव के लिए टीवी व प्रिंंट मीडिया के एग्जिट पोल और ओपनियन पोल या अन्य सर्वे दिखाने पर पांच दिसंबर शाम पांच बजे तक रोक रहेगी।

    यहां पर बता दें कि चार दिसंबर को मतदान के तीन दिन बाद दिल्ली नगर निगम के चुनाव के नतीजे सात दिसंबर को आएंगे, जबकि गुजरात और हिमाचल चुनाव के नतीजे आठ दिसंबर को आने हैं। इनमें लोकसभा चुनाव के नतीजे भी शामिल हैं।

    बता दें कि दिल्ली नगर निगम का एकीकरण होने के बाद 250 वार्ड पर मतदान होगा। इनमें से आधी सीटें यानी 125 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। दरअसल, 250 वार्ड में से 104 सीटें महिलाओं के आरक्षित हैं तो 42 सीटें अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए आरक्षित की गई हैं। इन 42 सीटों में से 21 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इस तरह से कुल 125 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 

    comedy show banner