Delhi MCD Election 2022: नगर निगम चुनाव पर AAP ने शुरू किया वॉर रूम, इन 10 चुनावी गतिविधियों पर रखी जाएगी नजर
Delhi MCD Election 2022 AAP ने गुरुवार को दिल्ली नगर निगम चुनाव वार रूम (MCD Election War Room) की शुरुआत की है। जहां से 10 चुनावी गतिविधियों को मॉनिट ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को नगर निगम दिल्ली वार रूम (MCD War Room) की शुरुआत की है। जहां से 10 चुनावी गतिविधियों को मॉनिटर किया जाएगा। पर्यावरण मंत्री नेता गोपाल राय ने वॉर रूम का उद्घाटन करते हुआ कहा कि स्टार प्रचारकों के कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग का काम वार रूम करेगा। सभी 10 गतिविधियों के हेड वॉर रूम से ही काम करेंगे। जमीनी स्तर पर 14 जिलाओं के अनुसार 7 इंचार्ज बनाए गए हैं, जो ग्राउंड रिपोर्ट सीधा वॉर रूम तक पहुंचाएंगे।
आम आदमी पार्टी के सभी जनसंवादों का निर्धारण निर्धारण, वक्ताओं की लिस्टिंग, लोगों को निमंत्रण देने आदि गतिविधियों को वॉर रुम से मॉनिटर किया जाएगा। 250 सीटों पर सफलतापूर्वक नॉमिनेशन के लिए वकीलों की एक सेंट्रल टीम बना रहे हैं। इसके अलावा हर विधानसभा में एक-एक वकील नियुक्त किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी सभी 10 बिंदुओं को ध्यान में रखकर एमसीडी चुनाव लड़ेगी।

इन 10 गतिविधियों पर रहेगी नजर
- गतिविधियों की जानकारी देते हुए गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली भर में 13.5 हजार से ज्यादा बूथों पर AAP का जनसंवाद चल रहा है।
- जनसंवाद का निर्धारण, वक्ताओं की लिस्टिंग, लोगों को निमंत्रण देने आदि गतिविधियों को यहां से मॉनिटर किया जाएगा। चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण चीज नॉमिनेशन होता है। नॉमिनेशन के लिए हम वकीलों की एक लंबी टीम बना रहे हैं।
- सेंट्रल टीम के साथ-साथ हर विधानसभा में एक-एक वकील की नियुक्ति की जा रही है। इससे नॉमिनेशन 250 सीटों पर सफलतापूर्वक किया जा सकेगा।
- एक टीम बनाई गई है, जो अलग-अलग गतिविधियों के लिए चुनाव आयोग से अनुमति लेगी।
- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दूसरे स्टार प्रचारक नगर निगम चुनाव में वह अलग-अलग कार्यों पर निगरानी रखेंगे।
- पूरे अभियान की मॉनिटरिंग और मीडिया मॉनिटरिंग का काम यहीं से होगा।
- नॉमिनेशन के बाद उम्मीदवारों को भी कैंपेन के अलग-अलग काम दिए जाएंगे। उनको भी वॉर रूम से ही मॉनिटर किया जाएगा कि कौन सा उम्मीदवार कितना काम कर रहा है।
- बूथ मैनेजमेंट का काम भी वॉर रूम से किया जाएगा।
- पूरे प्रदेश में जिस भी उम्मीदवार को जो भी समर्थन चाहिए, उसके लिए लॉजिस्टिक मैनेजमेंट की टीम काम करेगी।
- काम बस कैंपेन का है, अलग-अलग जगहों, चौराहों, सार्वजनिक स्थानों पर बस कैंपेन की मॉनिटरिंग भी यहीं से होगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।