Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आम के आम… गुठलियों के दाम! आम खाकर विजेता बन गई दिल्ली की ये महिला

    By Jagran NewsEdited By: Kapil Kumar
    Updated: Mon, 30 Jun 2025 10:26 AM (IST)

    दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में दिल्ली पर्यटन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय आम महोत्सव का समापन हो गया। महोत्सव में आम प्रदर्शनी खरीदारी और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। महिलाओं के लिए आम खाने की प्रतियोगिता में रमा विजेता रहीं। महोत्सव में 400 से अधिक किस्मों के आमों का प्रदर्शन किया गया।

    Hero Image
    आम खाओ प्रतियोगिता में सवा किलो आम खाकर रमा विजेता बनीं। जागरण

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दिल्ली पर्यटन और दिल्ली सरकार की ओर से त्यागराज स्टेडियम में चल रहे तीन दिवसीय फलों के राजा आम महोत्सव का रविवार को समापन हो गया। इस महोत्सव में आम प्रेमियों ने परिवारों और दोस्तों के साथ खूब इंज्वॉय किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, महोत्सव में लगी आम प्रदर्शनी में जहां विविध किस्मों के आम के बारे में जानकारी पाई, वहीं जमकर खरीदारी भी की। समापन कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा पहुंचे और इस तरह के आयोजनों के माध्यम से सांस्कृतिक जीवंतता और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने के दिल्ली पर्यटन के प्रयासों की सराहना की।

    बताया गया कि शाम को महिलाओं के लिए आम खाने की प्रतियोगिता हुई, जिसमें कुल 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में तीन मिनट में तीन किलो आम का पल्प खाना था। रमा सबसे ज्यादा 1.29 किलोग्राम आम खाकर विजेता बनीं।

    वहीं, दूसरे स्थान पर सेनिला और तीसरे स्थान पर अर्चना रहीं। महोत्सव में विभिन्न राज्यों से 400 से ज्यादा किस्मों के आमों का प्रदर्शन किया गया था।