Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Firing: सुबह-सुबह फायरिंग से दहली दिल्ली, शख्स ने दोस्त को मारी गोली

    Updated: Fri, 01 Aug 2025 11:34 AM (IST)

    दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में एक युवक को गोली मार दी गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि मामूली बहस के बाद उसके दोस्त ने ही उसे गोली मारी है। गंभीर रूप से घायल युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार दो दोस्तों के बीच झगड़े के बाद एक ने दूसरे पर गोली चला दी जिससे वह घायल हो गया।

    Hero Image
    दिल्ली आदर्श नगर में मामूली कहासुनी के बाद दोस्त ने मारी गोली, युवक गंभीर। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। आदर्श नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से कर दिया। आरंभिक जांच में पता चला है कि मामूली कहासुनी के बाद युवक को गोली उसके दोस्त ने मारी है। गंभीरावस्था में घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के अनुसार, दो दोस्तों के बीच कहासुनी और झगड़े में एक ने दोस्त को गोली मार दी। बताया जाता है कि दो राउंड फायरिंग हुई। वारदात के बाद आदर्श नगर थाना पुलिस और क्राइम टीम मौके पर पहुंची।