Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Crime: कर्जदाताओं को फंसाने के लिए शख्स ने खुद पर चलवाई गोली, भतीजे के खुलासों से पुलिस रह गई हैरान

    By Jagran NewsEdited By: Pooja Tripathi
    Updated: Sat, 25 Nov 2023 04:47 PM (IST)

    नंदनगरी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कर्जदाताओं को फंसाने के लिए अपने भतीजे से खुद पर ही गोली चलवा दी। पुलिस ने इस मामले में नई सीमापुरी निवासी आरोपित चाचा सुंदर और भतीजे हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के ऊपर आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी पंजीकृत करके जांच शुरू कर दी है। पूछताछ के दौरान उसके भतीजे अंशू ने स्वीकार लिया।

    Hero Image
    कर्जदाताओं को फंसाने के लिए शख्स ने खुद पर चलवाई गोली

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। नंदनगरी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कर्जदाताओं को फंसाने के लिए अपने भतीजे से खुद पर ही गोली चलवा दी। पुलिस ने इस मामले में नई सीमापुरी निवासी आरोपित चाचा सुंदर और भतीजे हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने दोनों के ऊपर आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी पंजीकृत करके जांच शुरू कर दी है। उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त जॉय टिर्की ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब सवा छह बजे पुलिस को ताहिरपुर मछली तालाब के पास गोलीबारी की सूचना प्राप्त हुई।

    पुलिस मौके पर पहुंची तो दिखा ये नजारा

    पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि आरोपित सुंदर के दाहिने हाथ की बांह के ऊपर बंदूक की गोली लगी थी और घटनास्थल पर 0.315 बोर का एक खाली खोखा भी मिला। साथ में उसका भतीजा हिमांशु उर्फ अंशू भी मौजूद था।

    सुंदर ने बताया कि वह मछली तालाब में मछली को खाना खिला रहे थे, तभी एक व्यक्ति आया और गाली गलौज करने के बाद उन्हें पीछे से गोली मार दी। सुंदर को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज हुआ।

    जांच के दौरान पता चला कि सुंदर पर कुछ लोगों का रुपया बकाया था और वह उन्हें गोलीबारी की घटना में फंसाने की कोशिश कर रहा था।

    जांच के दौरान अंशू ने स्वीकारी साजिश की बात

    पूछताछ के दौरान उसके भतीजे अंशू ने स्वीकार लिया कि उसने साजिश के तहत अपने चाचा को गोली मारी और घटना को पुख्ता करने के लिए उस स्थान पर एक खाली खोखा गिरा दिया था।

    गोली चलाने के बाद उसने कट्टा तालाब में फेंक दिया था। उसकी निशानदेही पर तालाब से खाली खोल सहित कट्टा बरामद कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।