Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    दिल्ली में कहर बरपा रहा मलेरिया, बढ़ते प्रकोप से हो जाएं सतर्क; हैरान कर रहे आंकड़े

    Updated: Wed, 30 Apr 2025 09:44 AM (IST)

    दिल्ली में मलेरिया का प्रकोप बढ़ रहा है जो पिछले वर्षों की तुलना में अधिक है। इस वर्ष डेंगू और चिकनगुनिया के मामलों की भी पुष्टि हुई है। एक रिपोर्ट के अनुसार 1 जनवरी से 19 अप्रैल तक मलेरिया के 32 मरीज मिले हैं। मच्छरों से होने वाली बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

    Hero Image
    इस वर्ष मलेरिया का प्रकोप ज्यादा रह सकता है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राष्टीय राजधानी दिल्ली में मलेरिया का प्रकोप इस वर्ष ज्यादा देखने को मिल रहा है। पिछले वर्षों की तुलना में मलेरिया के मरीजों में ज्यादा वृद्धि देखी गई है। मलेरिया के साथ ही डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों की भी पुष्टि हो रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मच्छरजनित बीमारियों को लेकर एक रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष मलेरिया के एक जनवरी से 19 अप्रैल तक 32 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि डेंगू के 118 तो चिकनगुनिया के पांच मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। मलेरिया के मरीज जहां पिछले वर्षों के मुकाबले सर्वाधिक हैं तो वहीं डेंगू के मामले पिछले वर्ष की तुलना में कम हैं, लेकिन उससे पूर्व की वर्षों की तुलना में अधिक देखे जा रहे हैं।

    सूत्रों से मिली रिपोर्ट के अनुसार 19 अप्रैल तक मलेरिया के 32 मरीजों की पुष्टि इस वर्ष हुई है। जबकि 2024 में 24, 2023 में 13, 2022 में 9 और 2021 में चार मरीजों की पुष्टि हुई थी। मलेरिया का सर्वाधिक प्रकोप एमसीडी के सेंट्रल और नजफगढ़ के साथ ही पश्चिमी जोन में देखा जा रहा है। सेंट्रल जोन में चार, नजफगढ़ जोन में आठ तो पश्चिमी जोन में नौ मलेरिया के मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।

    चिकनगुनिया के 5 मरीजों की हुई पुष्टि

    इसी प्रकार डेंगू के मरीजों की बात करें तो 19 अप्रैल तक डेंगू के 118 मरीजों की पुष्टि हुई है। 2024 में एक जनवरी से लेकर 19 अप्रैल तक की समायवधि में 130, 2023 में 47,2022 में 74 और 2021 में 13 मरीजों की पुष्टि हुई थी।

    डेंगू का सर्वाधिक प्रकोप एमसीडी के सेंट्रल जोन में 16 मरीजों के साथ, सिविल लाइंस में 10, नरेला और रोहिणी मे 11-11 मरीज, शाहदरा साउथ में 12 तो पश्चिमी जोन में 12 मरीजों के साथ ज्यादा देखा जा रहा है।

    शेष जोन में मरीजों की संख्या 10 से कम है। इसी तरह चिकनगुनिया के इस वर्ष पांच मरीजों की पुष्टि हुई है। 2024 में चिकनगुनिया के एक जनवरी से लेकर 19 अप्रैल तक 15, 2023 में 4, 2022 में 8 और 2021 में तीन मरीजों की पुष्टि हुई थी।