विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली के एलजी ने की हाई लेवल मीटिंग, डी-2जी व ब्लैक फंगस की दवाएं उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

By Mangal YadavEdited By:
Published: Wed, 19 May 2021 09:39 PM (IST)

बैठक में उपराज्यपाल अनिल बैजल ने आदेश दिया कि राजधानी दिल्ली के सभी दवा विक्रेता प्रतिदिन दवाओं का स्टाक व ...और पढ़ें

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल की फाइल फोटो
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल की फाइल फोटो

 नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने बुधवार को राजधानी में कोरोना से संबंधित दवा डी- 2जी व ब्लैक फंगस से संबंद्ध दवाएं मरीजों को सुगमता से ऊपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया है। डी- 2जी दवा डीआरडीओ द्वारा तैयार की गई है और भारी संक्रमण की स्थिति में भी कारगर है। दूसरी तरफ कोरोना मरीजों में ब्लैक फंगस भी फैलना शुरू हो गया है। उपराज्यपाल ने भविष्य की जरूरतों के अनुसार अस्पतालों को भी तैयार रखने का आदेश दिया व इस संबंध में विशेषज्ञों के साथ सलाह मशविरा करने का आदेश दिया। ऐसा इसलिए ताकि राजधानी के सभी अस्पताल कम मरीज होने या मरीजों की संख्या अचानक काफी ज्यादा बढने पर स्थिति से निबटने के लिए तैयार रहें।

उपराज्यपाल ने बुधवार को कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक रखी। इसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मुख्य सचिव, तीनों निगमायुक्त व दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में उपराज्यपाल ने आदेश दिया कि राजधानी के सभी दवा विक्रेता प्रतिदिन दवाओं का स्टाक व दवाओं का मूल्य दर्शाएंं ताकि ब्लैक फंगस की दवा व डी 2जी मरीजों को आसानी से मिल सके।

उपराज्यपाल ने राजधानी के गरीबों को मुफ्त राशन वितरण प्रणाली की निगरानी करने का भी निर्देश दिया। साथ ही श्रमिकों को सहायता राशि जल्द निर्गत करने के लिए कहा। उन्होने कोरोना की जांच बढाने का भी निर्देश दिया। उन्होने अस्पतालों में निर्धारित समय सीमा में आक्सीजन प्लांट लगाने और प्लांट लगाने के कार्य का निगरानी करने का निर्देश भी दिया।

उपराज्यपाल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोरोना के कम होते मामलों के बीच आरटीपीसीआर टेस्ट की संख्या में कोई कमी नही होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा, लाकडाउन के दौरान देखा गया था कि रैपिड एंटीजन टेस्ट की संख्या में भी कुछ कमी आ गई थी। ऐसा बिल्कुल नही होना चाहिए।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।