Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi: अकबर रोड के साइन बोर्ड पर पोती कालिख, लगाया महर्षि वाल्मीकि मार्ग का पोस्टर

    Updated: Sat, 29 Mar 2025 02:01 AM (IST)

    भारतीय बौद्ध संघ की तरफ से अकबर रोड के साइन बोर्ड पर कालिख पोती गई और उस पर महर्षि वाल्मीकि रोड का पोस्टर चिपका दिया। बौद्ध संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंते संघप्रिय राहुल के नेतृत्व में कुछ लोगों ने शाहजहां रोड पर वीर सावरकर मार्ग तुगलक लेन पर अहिल्याबाई मार्ग हुमायूं रोड पर बिरसामुंडा मार्ग और शाहजहां रोड के साइन बोर्ड पर बाला साहेब ठाकरे मार्ग का पोस्टर चिपका दिया।

    Hero Image
    भारतीय बौद्ध संघ की तरफ से अकबर रोड के साइन बोर्ड पर कालिख पोती गई

     जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कुछ दिन पहले अकबर रोड के साइन बोर्ड पर कालिख पोती गई थी। शुक्रवार को भारतीय बौद्ध संघ की तरफ से भी अकबर रोड के साइन बोर्ड पर कालिख पोत दी गई और उस पर महर्षि वाल्मीकि रोड का पोस्टर चिपका दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इनके बदले नाम

    बौद्ध संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंते संघप्रिय राहुल के नेतृत्व में कुछ लोगों ने शाहजहां रोड पर वीर सावरकर मार्ग, तुगलक लेन पर अहिल्याबाई मार्ग, हुमायूं रोड पर बिरसा मुंडा मार्ग और शाहजहां रोड के साइन बोर्ड पर बाला साहेब ठाकरे मार्ग का पोस्टर चिपका दिया।

    सूचना पर पुलिस और एनडीएमसी ने साइन बोर्ड लगे पोस्टर हटा दिए और कालिख को साफ कर दिया। इसके बाद साइन बोर्ड अपने पुराने के नाम के साथ दिखाई देने लगे।

    पुलिस अधिकारी बोले- कानूनी कार्रवाई की जाएगी

    राहुल का कहना है कि देश की पहचान अकबर से नहीं, महर्षि वाल्मीकि, वीर सावरकर, बाला साहेब ठाकरे, अहिल्याबाई होलकर से है। अकबर और उसके पूर्वजों ने भारतीय संस्कृति को मिटाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।