विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CM केजरीवाल को मिलेगी राहत या जेल में रहेंगे? कुछ देर में दिल्ली हाई कोर्ट सुनाएगा फैसला

Published: Tue, 09 Apr 2024 09:49 AM (IST)Updated: Tue, 09 Apr 2024 03:42 PM (IST)

दिल्ली हाईकोर्ट आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ...और पढ़ें

गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली अरविंद केजरीवाल की याचिका पर हाई कोर्ट आज सुनाएगा निर्णय
गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली अरविंद केजरीवाल की याचिका पर हाई कोर्ट आज सुनाएगा निर्णय

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आबकारी घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट आज दोपहर बाद अपना निर्णय सुनाएगा।

तीन अप्रैल काे अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया था। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ मामले पर 3 बजकर 15 मिनट पर अपना निर्णय सुनाएगी।

केजरीवाल ने गिरफ्तारी के साथ ही अदालत द्वारा ईडी रिमांड में भेजने के निर्णय को भी चुनौती दी है। ईडी ने याचिका का विरोध करते हुए कहा था कि केजरीवाल आगामी चुनावों के आधार पर गिरफ्तारी से छूट का दावा नहीं कर सकते क्योंकि कानून उन पर और आम आदमी पर समान रूप से लागू होता है।

ये भी पढ़ें-

'अरविंद केजरीवाल के सामने चुनाव जीत के आइये', LG सक्सेना पर भड़के दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज

Delhi Politics: 'केजरीवाल के मंत्री मीटिंग में शामिल नहीं हो रहे', दिल्ली LG ने MHA को लिखा पत्र

21 मार्च को हुई थी दिल्ली सीएम की गिरफ्तारी

उल्लेखनीय है कि 21 मार्च को गिरफ्तार किए गए केजरीवाल को राउज एवेन्यू की विशेष अदालत ने दस दिन के ईडी रिमांड के बाद एक अप्रैल को 15 दिन के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए केजरीवाल ने उनकी गिरफ्तारी के समय पर सवाल उठाया है। केजरीवाल ने तर्क दिया है कि यह लोकतंत्र, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव और समान अवसर सहित संविधान की बुनियादी संरचना का उल्लंघन है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।